ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर JSCA ने धोनी को किया सम्मानित, सौरभ तिवारी ने केक खिलाकर दी बधाई
महेंद्र सिंह धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर JSCA ने सम्मानित किया। इस मौके पर सौरभ तिवारी ने उन्हें केक खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में माही के सम्मान में गर्मजोशी और उत्साह देखने को मिला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
धोनी को किया गया सम्मानित (फोटो-सोशल मीडिया)
रांची: भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने मंगलवार 10 जून एक विशेष समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी और कोषाध्यक्ष अमिताव घोष मौजूद थे। सौरभ तिवारी ने धोनी को केक खिलाकर बधाई दी।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे महेंद्र सिंह धोनी को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस मौके की है जब धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
जेएससीए के अध्यक्ष ने दी बधाई
अजय नाथ शाहदेव ने पोस्ट में लिखा कि मारी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर हार्दिक बधाई! उनसे मिलकर और इस खास उपलब्धि का जश्न मनाकर बहुत खुशी हुई। मैं माही के लिए हमेशा सफलता और प्रशंसा की कामना करता हूँ। आईसीसी के इस पुरस्कार के दौरान धोनी वहां मौजूद नहीं थे। यह कार्यक्रम लंदन के एबी रोड स्टूडियो में आयोजित किया गया था, जिसमें धोनी ने व्यक्तिगत रूप से हिस्सा नहीं लिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के बीच शर्मसार करने वाली घटना! लाइव मैच में पिच पर ट्रैक्टर लेकर घुसा शख्स, रौंद डाला पूरा मैदान- VIDEO
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
धोनी के अलावा इन खिलाड़ियों को भी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल
आईसीसी के इस पुरस्कार को पाने वाले धोनी 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। आईसीसी ने धोनी के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ़्रीकी जोड़ी ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला और न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी के अलावा दो पूर्व महिला क्रिकेटरों को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया। इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सारा टेलर और पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर को आईसीसी ने ये पुरस्कार दिया।
आईसीसी ने धोनी की तारीफ की
आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी की सराहना एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में की है, जिन्होंने न सिर्फ आंकड़ों में, बल्कि अपनी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन, फिटनेस और लंबे करियर के दम पर भी क्रिकेट में मिसाल कायम की है। धोनी ने अपने करियर में भारत को तीन बड़ी ICC ट्रॉफी जिताई । जिसमें 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है।
ICC Hall of Fame 2025: ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए MS धोनी, बीसीसीआई ने जताई खुशी
ICC हॉल ऑफ फेम में नामित होने पर धोनी ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह उन क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है जिन्होंने अलग-अलग दौरों और देशों में खेल को आगे बढ़ाया है। इतने महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना एक शानदार एहसास है। यह पल मैं हमेशा अपने दिल में सहेज कर रखूंगा।
