Jharkhand News: हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद; पुलिस की जांच जारी
Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग स्थित मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर शव की पहचान कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
- Written By: वंदना शर्मा
सांकेतिक तस्वीर
Hazaribagh Fisheries Department: झारखंड के हजारीबाग शहर में सोमवार की सुबह मत्स्य विभाग परिसर से एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच के लिए भेजा
पुलिस ने मीडिया को बताया है कि मृतक की पहचान फिलहाल अभी नहीं हो पायी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क करके जानकारी एकत्र की जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी लगातार पूछताछ का कार्य जारी है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
पुलिस की जांच अभी जारी है
इतना ही नही बल्कि लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मत्स्य विभाग कार्यालय के पीछे के रास्ते से खटाल की ओर परिसर के अंदर प्रवेश करने के बाद भवन की छत पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कारण दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-राजस्थान सहित पूरे देश का मौसम अपडेट
रांची में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा, उमड़े लाखों श्रद्धालु
Mannan Mallick Death: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन
मृतक दो दिनों से था लापता
आपको बता दें कि हजारीबाग जिले में अज्ञात शव मिलने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले टाउन स्टेशन के पास, हीराबाग और चुरचू थाना क्षेत्र से भी अज्ञात शव बरामद किए गए थे। लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी का परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है तो वे संबंधित थाना से संपर्क कर शव की पहचान में सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने क्या कहा?
इतना ही नही बल्कि लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मत्स्य विभाग कार्यालय के पीछे के रास्ते से खटाल की ओर परिसर के अंदर प्रवेश करता और भवन की छत पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कारण दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
