-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Little Masters Latest Statement About Virat Kohli In T20 World Cup What Will The Team Management Do Now
T20 World Cup में Virat Kohli को लेकर Little Master का आया ताज़ा स्टेटमेंट, अब क्या करेगा टीम मैनेजमेंट
- Written By: नवभारत डेस्क

– विनय कुमार
Asia Cup-2022 में भारतीय टीम की तरफ से खेले गए कुल मैचों के मेगास्टार रहे टीम इंडिया पूर्व धांसू कप्तान और टॉप ऑर्डर के धमाकेदार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat kohli). सुपर फोर के अंतिम मैच में बीते गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ (IND vs AFG Asia Cup 2022 Super-4 Match) खेले गए मैच में विराट कोहली तीसरे नंबर पर नहीं, बल्कि केएल राहुल (KL Rahul) के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज़ मैदान में उतरे थे। और, उस मैच में उन्होंने अपना असली रंग दिखाते हुए 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 101 रनों से हराया था। ऐसे में अब क्रिकेट के गलियारों में इस बात पर चर्चा होने लग गई है कि विराट कोहली को बतौर ओपनर उतरना चाहिए।
गौरतलब है कि काफी समय से केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। लेकिन, जर्मनी से सर्जरी कराने और रिहैब के बाद फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद टीम में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की बैटिंग में पुरानी धार नजर नहीं आई। लेकिन, बीते करीब ढाई साल से खराब फॉर्म के ताने और आलोचनाओं को सुन रहे विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद लिए एक महीने के ब्रेक बाद एशिया कप में अपनी आग दिखाई। उनके धाकड़ प्रदर्शन से सारे आलोचकों के मुंह में दही जम गया। अब सलामी बल्लेबाज की तौर पर विराट कोहली की भूमिका को लेकर चर्चा चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
एक स्पोर्ट्स चैनल से अपनी खास बातचीत में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा, “विराट IPL में फ्रेंचाइजी के लिए भी पारी की शुरुआत करते रहे हैं। जब उन्होंने RCB के लिए पारी की शुरुआत की, तो एक सीजन में 921 रन बनाए थे। ऐसे में यह भूमिका कोहली के लिए नई नहीं है। उन्हें यह बैटिंग ऑर्डर पसंद है। टीम इंडिया को यह देखने की जरूरत है कि वर्ल्ड कप के मद्देनजर उन्हें किस बात की जरूरत है। क्या टीम कोहली (Virat Kohli) और रोहित (Rohit Sharma) से पारी शुरू कराना चाहती है, या फिर वह नंबर-3 पर ही बेहतर हैं। यह टीम मैनेजमेंट ही तय करेगा। यह टीम मैनेजमेंट को तय करना है कि इस मामले में उनका प्लान-A और प्लान-B क्या है। विराट एक टॉप लेवल के प्लेयर हैं। कुछ ऐसा ही KL Rahul और Rohit Sharma के बारे में भी कहा जा सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि, विराट को बतौर ओपनर उतारना बढ़िया विचार है, लेकिन शायद टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इससे सहमत न हों।
लेकिन, क्रिकेट की दुनिया के भीष्म पितामह सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar The Little Master) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम में बतौर तीसरे सलामी बल्लेबाज का विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने याद दिलाई कि कुछ साल पहले विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर चुके हैं।
Little masters latest statement about virat kohli in t20 world cup what will the team management do now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














