Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup 2026: बूढ़ा नहीं हुआ है फुटबॉल का किंंग! मेसी ने 38 की उम्र में हैट्रिक लगाकर बनाए ये रिकॉर्ड्स

Lionel Messi ने FIFA World Cup 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाई। 200वें इंटरनेशनल मैच में उन्होंने विश्व कप में 16 गोल पूरे कर क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 17, 2026 | 11:26 AM

लियोनल मेसी (फोटो- @FIFAWorldCup)

Follow Us
Follow Us:

Lionel Messi Hat-Trick in FIFA World Cup 2026: एक बार फिर से दुनिया अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का नाम की माला जप रही है। इसके पीछे का कारण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उनका शानदार खेल है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनल मेसी के लिए यादगार सालों में से एक बन गया है। दरअसल, अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच फीफा विश्व कप 2026 के तहत मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में लियोनल मेसी ने अपने दम टीम को यादगार जीत दिलाई।

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के मुकाबले में अपने वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक लगाकर टीम को जीत भी दिलाई और इतिहास भी रचा। इस जीत के बाद मेसी ने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

3 goals, 3 points, 1 Messi. #FIFAWorldCup — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक

फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

IND A vs SL A Final: खिताबी मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी से घातक पारी की उम्मीद

FIFA World Cup: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

20 साल बाद मेसी ने लिखा नया अध्याय

लियोनेल मेसी के लिए यह उपलब्धि इसलिए और भी खास बन गई क्योंकि उन्होंने अपना पहला फीफा विश्व कप मुकाबला साल 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ खेला था। ठीक 20 साल बाद मेसी ने उसी टूर्नामेंट में अपने करियर की पहली विश्व कप हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह विश्व कप के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस सूची में उनसे पहले सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम शामिल था।

अर्जेंटीना की जीत के सबसे बड़े हीरे रहे मेसी

कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। कप्तान मेसी ने पहले हाफ में टीम को बढ़त दिलाई और फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उनकी शानदार पारी की बदौलत मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने 3-0 की दमदार जीत दर्ज करते हुए खिताब बचाने के अभियान का शानदार आगाज किया।

इससे पहले अर्जेंटीन के इस स्टार खिलाड़ी के नाम विश्व कप में 13 गोल थे, लेकिन इल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने ये आंकड़ा 16 तक पहुंचा दिया। जिसके बाद मेसी ने मिरोस्लाव क्लोजे के विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रचा। ऐसे में उम्मीद है कि वो जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि अभी टूर्मामेंट के कई मुकाबले शेष हैं, जिसमें उनकी टीम प्रतिभाग करना है।

Lionel Messi is now the joint top #FIFAWorldCup goalscorer 🔝📊 pic.twitter.com/0wtOUS2ylM — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 17, 2026


ये भी पढ़ें: Lionel Messi ने FIFA World Cup में रचा नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

World Cup में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स

प्लेयर का नाम देश का नाम गोल की संख्या
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12

Lionel messi record hat trick against algeria fifa world cup 2026 highest goal scorer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Lionel Messi
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.