FIFA World Cup 2026: पहले ही मैच में एमबाप्पे का धमाका, मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया चकनाचूर

FIFA World Cup: काइलियन एमबाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ दो गोल कर फ्रांस को 3-1 से जीत दिलाई। इसके साथ ही वह विश्व कप में 14 गोल के साथ लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ गए।
FIFA World Cup 2026: Mbappé explodes in the very first match, shatters Messi's historic record.
काइलियन एमबाप्पे (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kylian Mbappe Record: फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबाप्पे ने FIFA World Cup 2026 के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। एमबाप्पे ने दो गोल करते हुए फ्रांस को सेनेगल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 3-1 से जीत दिलाई। एमबाप्पे ने लियोनेल मेसी को भी खास मामले में पीछे छोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर

काइलियन एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एमबाप्पे इस मेगा इवेंट में अब तक 15 मुकाबलों में 14 गोल कर चुके हैं। एमबाप्पे ने मेसी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी ने विश्व कप में खेले 26 मुकाबलों में 13 गोल किए हैं। इसके साथ ही एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

मिरोस्लाव क्लोज टॉप पर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 24 मुकाबलों में 16 गोल किए हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रहे रोनाल्डो का नाम है। रोनाल्डो ने 19 मुकाबलों में 15 गोल किए हैं। सेनेगल के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन को अगर एमबाप्पे पूरे विश्व कप में कायम रखने में सफल रहे, तो वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

सेनेगल के खिलाफ हुए मुकाबले में एमबाप्पे ने 66वें मिनट में फ्रांस की ओर से पहला गोल दागा। माइकल ओलिस के बेहतरीन पास को एमबाप्पे ने गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की। इसके बाद मैच के अंतिम पलों में एमबाप्पे ने मुकाबले में अपना दूसरा गोल दागा। उन्होंने लॉन्ज-रेंज स्ट्राइक से मैच में फ्रांस के लिए तीसरा और फीफा वर्ल्ड कप में अपना कुल 14वां गोल किया।

साल 2022 में कतर में खेले गए विश्व कप में भी एमबाप्पे का प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने गोल्डन बूट को अपने नाम किया था। एमबाप्पे ने टूर्नामेंट में कुल 8 गोल किए थे, जिसमें से 3 गोल फ्रांस के खिलाड़ी ने फाइनल मैच में दागे थे।

IANS इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com