MLS इतिहास में 40 गोल और असिस्ट करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेस्सी
इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रिवोल्यूशन को 4-1 से हराया। लियोनेल मेस्सी ने इस सीजन MLS में 41 गोल और असिस्ट कर इतिहास रच दिया। कार्लोस वेला का रिकॉर्ड भी पास किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लियोनल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Lionel Messi News: इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रिवोल्यूशन को 4-1 से मात दी। मैच में मियामी के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी गोल करने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन उनके प्रदर्शन की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। मेस्सी इस सीजन में मेजर लीग सॉकर (MLS) के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 40 गोल और असिस्ट पूरे किए हैं।
इस सीजन मेसी ने कुल 41 गोल और असिस्ट का आंकड़ा छुआ। इससे पहले यह रिकॉर्ड कार्लोस वेला के नाम था, जिन्होंने 2019 में लॉस एंजिल्स एफसी के लिए 49 गोल और असिस्ट किए थे। मेस्सी के इस प्रदर्शन ने उन्हें एमएलएस के इतिहास के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक बना दिया है। भले ही इस मैच में गोल नहीं किया गया, लेकिन उनके योगदान से टीम की जीत में अहम भूमिका रही। इंटर मियामी की टीम अब इस शानदार प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
लियोनल मेसी ने 32वें मिनट में तादेओ अलेंदे को गोल में असिस्ट किया, जिससे स्कोरिंग की शुरुआत हुई। इसके बाद हाफ-टाइम से पहले (45+3) उन्होंने बॉक्स के अंदर एफसी बार्सिलोना के अपने पूर्व साथी जोर्डी अल्बा के साथ मिलकर एक बेहतरीन ड्रिबलिंग की। इस शानदार संयोजन ने मियामी की बढ़त को दोगुना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
डोर टर्गेमैन मेहमान टीम के लिए गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 59वें मिनट में न्यू इंग्लैंड का खाता खोला। इसके एक मिनट बाद ही मेस्सी के असिस्ट की मदद से अलेंदे ने मुकाबले में अपना दूसरा गोल दागा। मैच के 63वें मिनट कुछ ही देर बाद अल्बा ने भी दो गोल दागकर मियामी को 4-1 से बढ़त दिलाई।
मेसी के शानदार प्रदर्शन पर हेड कोच जेवियर मासचेरानो ने खुशी जताते हुए कहा, “उन्होंने हमें खाता खोलने और फिर जीत दर्ज करने का मौका दिया। वह अक्सर अपनी क्षमता और सबसे बढ़कर, अधिक गोल करने की महत्वाकांक्षा और इच्छाशक्ति दिखाते रहे हैं।”
मेसी के पास अपने गोल योगदान को बढ़ाने और वेला के रिकॉर्ड को चुनौती देने के लिए दो और मैच शेष हैं, जिसकी शुरुआत शनिवार को अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले नियमित सीजन के घरेलू मुकाबले से होगी।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के साथ धोखाधड़ी! मैच रेफरी ने PAK को जानबूझकर जिताया दिया टॉस, सबूत हुआ वायरल
टीम के प्रदर्शन की बात करें तो, मेसी और मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में 59 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-4 में रहने पर उन्हें 2025 एमएलएस कप प्लेऑफ के पहले दौर (बेस्ट-ऑफ-3 सीरीज) में घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
