Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LLC T20 टूर्नामेंट: पठान बंधुओं के शानदार खेल से ‘इंडियन महाराजा’ की आसान जीत

एशियाई टीम की तरफ से शोएब अख्तर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 21, 2022 | 10:38 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मस्कट, पठान बंधुओं युसुफ (Yusuf Pathan) और इरफान (Irfan Khan) के शानदार खेल के दम पर भारतीय टीम इंडियन महाराजा (Indian Maharaja) ने यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC T20 Tournament) टी20 टूर्नामेंट में एशियन लायन्स को छह विकेट से हराया। युसुफ ने 40 गेंदों पर पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 80 रन बनाये जबकि कप्तान मोहम्मद कैफ ने नाबाद 42 रन की पारी खेली जिससे इंडियन महाराजा ने 176 रन का लक्ष्य पांच गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर दिया।

एशियाई टीम की तरफ से शोएब अख्तर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। एशियन लायन्स के कप्तान मिसबाह उल हक ने युसुफ की पारी के बारे में कहा, ‘‘उसने जिस तरह की फॉर्म दिखायी, ऐसा लगा कि वह सीधे आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खेलकर आ रहा हो।” महाराजा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

इरफान पठान ने अपने पहले ओवर में मोहम्मद हफीज (16) और मोहम्मद यूसुफ (एक) के विकेट निकाल दिये। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिये तथा बाद में 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन की पारी भी खेली। एशियन लायन्स की तरफ से उपुल थरंगा ने 66 और मिसबाह ने 44 रन बनाये। 

सम्बंधित ख़बरें

नामीबिया को रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने खोला दिल, भारतीय प्लेयर्स के साथ विपक्षी टीम की भी पीठ थपथपाई

इतिहास रचने के बाद दहाड़ उठा इटली! पहली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएगी दुनिया- VIDEO

दिल्ली में नामीबिया पस्त, टीम इंडिया मस्त, सूर्या के धुरंधरों की शानदार जीत के बाद सुपर-8 में जगह लगभग पक्की

IND vs NAM: ईशान और हार्दिक के तूफान में उड़ा नामीबिया, राजधानी में टीम इंडिया का जलावा, 93 रन से जीता मुकाबला

Legends league yusuf pathan and irfan khan shines indian maharajas beat lions by 6 wickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2022 | 10:38 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Irfan Khan
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.