- Hindi News »
- Sports »
- Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding Today 14 March In Mussoorie Savoy Hotel
वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, आज मसूरी के होटल सेवाय में होगा भव्य समारोह
Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव ने मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। संगीत सेरेमनी में सुरेश रैना, चहल और धोनी भी शामिल हुए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

कुलदीप यादव और वंशिका (फोटो-सोशल मीडिया)
Kuldeep Yadav Wedding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ी और भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज शनिवार 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ आज मसूरी में सात फेरे लेंगे। दोनों परिवार के लोग और मेहमान विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं।
कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है।
कई खिलाड़ी हो सकते हैं इस शादी में शामिल
शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप यादव की शादी में लगेगा क्रिकेटरों का जमावड़ा, MS Dhoni सहित कई खिलाड़ी पहुंचे मसूरी
युवराज सिंह के शरण में पहुंचे ऋषभ पंत, IPL 2026 में अब मचाएंगे तबाही; देखें VIDEO
भारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
14 मार्च को दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, पहाड़ों के बीच वंशिका संग शुरू करेंगे नई पारी, CM योगी को भेजा निमंत्रण
17 को होगा रिसेप्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में परोसे जाने वाले प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें पहाड़ी खाना भी शामिल है। वहीं 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती हैं।
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव की शादी में लगेगा क्रिकेटरों का जमावड़ा, MS Dhoni सहित कई खिलाड़ी पहुंचे मसूरी
शुक्रवार को हुई संगीत सेरेमनी
इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल ठुमके लगाते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।
Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी
कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh हैशटैग चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।
Kuldeep yadav vanshika chadha wedding today 14 march in mussoorie savoy hotel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच की वजह से बनी BSP, कांशीराम को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, जानें क्या कहा
Mar 14, 2026 | 12:07 PMईरान की पाताललोक में ‘Missile City’ आत्मघाती ड्रोनों का जखीरा, ईरान की 200 डॉलर प्रति बैरल तेल की चेतावनी
Mar 14, 2026 | 12:07 PMयूके07 राइडर अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट, फैंस से की दुआ करने की अपील
Mar 14, 2026 | 12:07 PMनासिक में मौसम का पलटवार: बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, अंगूर-प्याज की फसल पर खतरा
Mar 14, 2026 | 11:58 AMईरान-इजरायल युद्ध से हापुस आम के निर्यात पर संकट, कोंकण के किसानों की बढ़ी चिंता
Mar 14, 2026 | 11:57 AMमेलघाट के पहाड़ों तक पहुंचेगी सैटेलाइट शिक्षा, सांसद इवनाते ने ‘नवभारत’ के साथ साझा किया अपना डिजिटल विजन
Mar 14, 2026 | 11:55 AMनासिक की सड़कें बदहाल, मानसून से पहले प्रशासन पर शिवसेना का हमला; विभागों की खींचतान से जनता परेशान
Mar 14, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














