- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maya Ivnate Rajya Sabha Mp Tribal Development Vision Melghat
मेलघाट के पहाड़ों तक पहुंचेगी सैटेलाइट शिक्षा, सांसद इवनाते ने ‘नवभारत’ के साथ साझा किया अपना डिजिटल विजन
Maya Ivnate Rajya Sabha: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया इवनाते का आदिवासी समाज के लिए बड़ा विजन। मेलघाट के दुर्गम इलाकों में विकास और सैटेलाइट शिक्षा पर रहेगा जोर।
- Written By: प्रिया जैस

माया इवनाते (सौजन्य-एक्स)
National Commission for Scheduled Tribes: नागपुर की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया इवनाते ने कहा कि महाराष्ट्र में आदिवासी समाज राज्य की कुल आबादी का लगभग 9 प्रतिशत है, इसलिए इसी अनुपात में बजट में समाज के लिए प्रावधान होना चाहिए। इसके लिए वे भविष्य में प्रयास करेंगी। साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग समाज के विकास के लिए कैसे किया जा सकता है, इस पर भी अध्ययन किया जा रहा है।
माया इवनाते ने कहा कि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए वे कार्य करेंगी। अपने निर्वाचन के बाद ‘नवभारत’ पहुंचीं इवनाते महाराष्ट्र से राज्यसभा में जाने वाली पहली आदिवासी सांसद हैं। इससे पूर्व वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब वे नागपुर की महापौर थीं तब नागपुरवासियों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया।
उसी समर्थन के बल पर वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य के रूप में सफलतापूर्वक काम कर सकीं। नागपुरवासियों के इसी स्नेह के कारण पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनने का सम्मान दिया है। इस दौरान संजय बंगाले और क्रीड़ा समिति सभापति दर्शनी धवड़ भी उपस्थित थीं।
सम्बंधित ख़बरें
पुसद में गैस माफिया पर बड़ी स्ट्राइक! नूर कॉलोनी में घर के भीतर मिला सिलेंडरों का भंडार, 40 जब्त
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को कई लाइनों पर मेगा ब्लॉक, सेवाएं रहेंगी प्रभावित
ठाणे में घूसखोर महिला अधिकारी गिरफ्तार, जाति प्रमाणपत्र के लिए मांगी 2.5 लाख की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
कुंभ 2027 की तैयारी या अव्यवस्था? नासिक-त्र्यंबकेश्वर में खुदाई से जनता परेशान, प्रशासन की कार्यशैली कटघरे में
विदर्भ, महाराष्ट्र के प्रति कटिबद्ध
उन्होंने बताया कि आयोग में काम करते समय उन्हें दिल्ली का अच्छा अनुभव मिला। उस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें भाई की तरह मार्गदर्शन दिया और सहयोग किया। इसी वजह से वे समाज के लिए अधिक से अधिक काम कर सकीं। दिल्ली से परिचित होने के कारण आगे काम करने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं होगी।
सांसद के रूप में वे विदर्भ, महाराष्ट्र और देश के लिए बेहतर काम करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि आदिवासी आयोग की सदस्य रहते हुए उन्होंने पूरे समाज के लिए विदर्भ में ठोस काम किए। मेलघाट की दुर्गम बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए कार्य किया। हालांकि अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है और अब वे उस कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगी।
यह भी पढ़ें – ‘बच्चा चोर’ के शक में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस जांच में जो सच निकला वो आपको शर्मिंदा कर देगा
इवनाते ने बताया कि मेलघाट के कुछ गांवों और पाड़ों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं थी। मूलभूत सुविधाओं की कमी थी लेकिन काम होने के बाद अब स्थिति में काफी सुधार आया है। डीबीटी के माध्यम से कई योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज तक पहुंचने लगा है। आगे भी केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना का लाभ समाज तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।
उन्हें जंगल ही पसंद है
माया इवनाते ने कहा कि जंगल आदिवासियों का है। यह समाज देश का मूल निवासी है और जंगल ही उनका घर है। आज भी बड़ी संख्या में लोग जंगलों में रहना पसंद करते हैं। उन्हें शहरों में लाने की कोशिश की जाती है लेकिन वे आने को तैयार नहीं होते, इसलिए भविष्य में जहां आदिवासी रहते हैं वहीं उन्हें सड़क, स्वच्छ पानी, शिक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सैटेलाइट और इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था करने की योजना है। आदिवासी समाज अभी बिखरा हुआ है लेकिन अब उसे शिक्षा की मुख्यधारा में लाकर संगठित करने का समय और अवसर दोनों मिला है। भविष्य में संगठित और मजबूत समाज बनाने का लक्ष्य है।
Maya ivnate rajya sabha mp tribal development vision melghat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: ‘पूरा मैच खेलें, सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर…’, रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने दी अपनी राय
Mar 14, 2026 | 01:03 PMशंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपारी’ में धनुष के साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल, रणवीर सिंह की जगह नए नाम की चर्चा!
Mar 14, 2026 | 01:02 PMजहां कांग्रेस की सोच खत्म…वहां से शुरू होता है हमारा काम, असम के सिलचर से PM मोदी ने बोला हमला
Mar 14, 2026 | 12:59 PMपुसद में गैस माफिया पर बड़ी स्ट्राइक! नूर कॉलोनी में घर के भीतर मिला सिलेंडरों का भंडार, 40 जब्त
Mar 14, 2026 | 12:57 PMमुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को कई लाइनों पर मेगा ब्लॉक, सेवाएं रहेंगी प्रभावित
Mar 14, 2026 | 12:53 PMठाणे में घूसखोर महिला अधिकारी गिरफ्तार, जाति प्रमाणपत्र के लिए मांगी 2.5 लाख की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
Mar 14, 2026 | 12:50 PMउत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन: दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और जापान में मची खलबली
Mar 14, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM











