- Hindi News »
- Sports »
- Kidambi Srikanth Finishes Runner Up At Malaysian Masters
किदांबी श्रीकांत का सपना टूटा, ली शी फेंग बने मलेशिया मास्टर्स सुपर-500 टूर्नामेंट के चैंपियन
मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीकांत को चीन के खिलाड़ी ली शी फेंग के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। वो 6 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में पहुंचे थे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

किदांबी श्रीकांत (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत के स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली है। श्रीकांत को चीन के खिलाड़ी ली शी फेंग के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड रैंकिंग में ली शी फेंग चौथे नंबर पर मौजूद है। श्रीकांत ने 6 साल बाद किसी भी वर्ल्ड बैंडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे थे।
पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ वर्षों में खराब फॉर्म और फिटनेस की चुनौतियों से जूझ रहे थे। यह छह वर्षों में उनका बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर पहला फाइनल था, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण पल था। हालांकि फाइनल में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा और उन्होंने 36 मिनट में ली शी फेंग के हाथों 11-21, 9-21 से हार मान ली।
हार के बाद भी श्रीकांत ने किया प्रभावित
32 वर्षीय श्रीकांत ने क्वालीफायर राउंड से शुरुआत करते हुए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और आखिरकार खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस हार के बावजूद श्रीकांत के पूरे टूर्नामेंट में खेल ने दर्शकों और विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया। इस महीने की शुरुआत में उनकी विश्व रैंकिंग 82वें स्थान तक गिर चुकी थी, लेकिन उन्होंने अपनी महारत और अनुभव से दुनिया को यह दिखाया कि वे अभी भी शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
2019 के बाद पहली बार पहुंचे थे फाइनल में
श्रीकांत का पिछला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल 2019 में इंडिया ओपन था, जहां वे उपविजेता रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 2021 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर उन्होंने अपने करियर में एक बार फिर वापसी का संकेत दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में वे फिर से शीर्ष स्तर पर लौटेंगे।
मैच के बाद क्या बोले श्रीकांत
श्रीकांत ने मैच के बाद कहा कि यह सप्ताह काफी अच्छा रहा। यह मेरा सत्र का तीसरा टूर्नामेंट है, पहले दो टूर्नामेंट में भी मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। अब तक जिस तरह से खेल रहा हूं, उससे मैं काफी खुश हूं। आज मैं जिस तरह से खेलना चाहता था, वैसा नहीं हुआ, लेकिन वह (शी फेंग) काफी अच्छा खेला।
Kidambi srikanth finishes runner up at malaysian masters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMSummer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
May 23, 2026 | 06:27 PMBakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
May 23, 2026 | 06:25 PMCBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
May 23, 2026 | 06:22 PMमंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














