-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Jasprit Bumrah The King Of Yorker Who Bowled Many Legendary Batsmen
जसप्रीत बुमराह: यॉर्कर का बादशाह! जिसने कई दिग्गज बल्लेबाजों को किया बोल्ड
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: अपनी गेंदबाजी के दम पर पहचान बनाने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Birthday) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे है। उनक जन्म आज ही के दिन 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था। बुमराह एक भारतीय दाएँ हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है। वह लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वह इन-स्विंगिंग यॉर्कर डिलीवरी में भी माहिर हैं। जिनकी गेंदबाजी से बड़े बड़ेक्रिकेटर भी इनसे डरते है।
जसप्रीत बुमराह डेथ ओवरों के गेंदबाज की तलाश में एक भारतीय टीम में क्रिकेट के लिए वरदान के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग के माध्यम से सामने आए। गुजरात के तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी के एक हिस्से के रूप में लसिथ मलिंगा की समझ के रूप में इंच-परफेक्ट यॉर्कर गेंदबाजी करने की कला को पूरा करने में कामयाबी हासिल की है और सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के लिए एक नायाब हिरे की तौर पर विकसित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यार्कर करना कैसे सीखे
जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के प्रति रुझान थे। उन्होंने शुरुआत घर से ही की। वह दिनभर दीवार पर लगातार गेंदबाजी करते रहते थे । एक दिन मां ने तंग आकर कहा कि अगर खेलना है तो ऐसे बॉल फेंकों की ज्यादा शोर ना हो। इसके बाद जसप्रीत ने नायाब तरीका निकाला और वह दीवार की जगह फ्लोर स्कर्टिंग (फ्लोर को जोड़ने वाले निचले छोर) पर बॉल फेंकने लगे। यहीं से जसप्रीत ने यॉर्कर गेंदबाजी करना सीखी।
आईपीएल कॅरियर
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में अपना डेब्यू मैच 4 अप्रैल 2013 को मुंबई इंडियंस की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने 32 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वह पहले प्लेयर रहे जिन्होंने आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल अब तक 106 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 23.05 के औसत से 130 विकेट लिए हैं। उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 04 /14 है।
इंटरनेशनल कॅरियर
जसप्रीत ने अपना पहला वनडे जनवरी 2016 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक इंडिया के तरफ खेलते हुए 67 वनडे मैचों में 4.49 की इकॉनमी के साथ 108 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27/5 रहा। वहीं बात अगर टी20 की करें तो जसप्रीत 51 मैचों में 61 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह अब तक भारत के तरफ से 24 टेस्ट मैच खेल चुके है। उन्होंने 2.66 इकॉनमी के साथ 101 विकेट ले चुके है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 06/27 रहा।
Jasprit bumrah the king of yorker who bowled many legendary batsmen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














