Australian Open में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, नोवाक जोकोविच से होगा भिड़ंत
Jannik Sinner: ऑस्ट्रेलिया ओपन में जैनिक सिनर ने लगातार तीसरे बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जैनिक सिनर ने बेन शेल्टन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जैनिक सिनर (फोटो-सोशल मीडिया)
Australian Open 2026: जैनिक सिनर ने बुधवार को बेन शेल्टन के खिलाफ 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर 2 सिनर ने बुधवार को रॉड लेवर एरिना में लोकल फेवरेट को मात देकर तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। इसी के साथ उन्होंने मेलबर्न पार्क में अपनी जीत का सिलसिला 19 मुकाबलों तक पहुंचा दिया।
दो बार के गत विजेता जैनिक सिनर ने बेन शेल्टन के खिलाफ लगातार नौवीं जीत दर्ज की। दोनों अब तक बड़े टूर्नामेंट में चार बार आमने-सामने रहे हैं, जिसमें सिनर ने चारों मुकाबले जीते। इनमें ऑस्ट्रेलिया में दो बार और विंबलडन में दो बार जीत शामिल हैं। अब शुक्रवार को सिनर सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।
सिनर कई मौके पर जोकोविच के दे चुके हैं मात
जोकोविच अपने नौवें ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और ऑस्ट्रेलियन ओपन में तीसरे सेमीफाइनल में उतरेंगे। चार बार के मेजर चैंपियन को रिकॉर्ड 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच के खिलाफ बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। एटीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन (2024), रोलैंड गैरोस (2025) और विंबलडन (2025) के सेमीफाइनल में जोकोविच को हरा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
जैनिक सिनर का दबदबा
बुधवार को जैनिक सिनर ने बेन शेल्टन के बैकहैंड को टारगेट किया, उन्होंने फोरहैंड साइड में शेल्टन पर दबाव डाला, और बेसलाइन से खेल को कंट्रोल किया, जिससे अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ उनकी बढ़त 9-1 हो गई। शेल्टन की सर्व उनकी उम्मीद से कम असरदार थी, जबकि सिनर ने शुरुआती दो सेट में बहुत अच्छा जवाब दिया। यह मुकाबला दिलचस्प था। एकतरफा स्कोर के बावजूद, दूसरे सेट के आखिर से, चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिनर ने शारीरिक रूप से थकान के संकेत दिखाए।
यह भी पढ़ें: Australian Open 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची जेसिका पेगुला, इस टूर्नामेंट में पहली बार टॉप-4 में बनाई जगह
सिनर ने पहले सेट में दबदबा बनाया, और अनफोर्स्ड एरर से 18-4 की बढ़त के साथ खत्म किया। इसी मजबूती को दूसरे सेट में भी बरकरार रखा। शेल्टन पर दबाव बढ़ गया। वह लय पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे, लेकिन अहम मौकों पर लड़खड़ा गए। उन्होंने सेट में अपने तीनों ब्रेक प्वाइंट्स गंवाते हुए 17 और अनफोर्स्ड एरर किए, जिससे सिनर ने अपनी बढ़त को मजबूत किया। शेल्टन ने 15/40 पर डबल-फॉल्ट किया, जिसके साथ नंबर 2 सीड ने तीसरे सेट के नौवें गेम में निर्णायक ब्रेक हासिल किया।
24 वर्षीय सिनर कुछ समय के लिए थके हुए नजर आए, इस दौरान उनकी रफ्तार थोड़ी कम हो गई, लेकिन इटली के इस खिलाड़ी ने जल्दी ही अपनी लय वापस पा ली। उन्होंने तीसरे सेट के आखिर में ब्रेक लिया और दो घंटे 25 मिनट में सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए मैच सर्व पर खत्म कर दिया।
