Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर

French Open Upset: जानिक सिनर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर हो गए। अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने उन्हें पांच सेट तक चले मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 28, 2026 | 10:48 PM

जुआन मैनुअल सेरुंडोलो (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

French Open 2026: फ्रेंच ओपन में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। टूर्नामेंट में एकल खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इटली के जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर को अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस हार के साथ ही सिनर का करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सपना टूट गया।

पांच सेट तक चले इस मुकाबले में जब जानिक सिनर अपने दूसरे राउंड के मैच के तीसरे सेट में 5-1 से आगे चल रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि जीत उनकी ही होगी। लेकिन, अचानक सिनर को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई। 24 साल के सिनर ने दो बार मैच को अपने नाम करने के लिए सर्विस की, लेकिन दोनों बार वह नाकाम रहे। इसके अलावा, 5-4, 0/40 के स्कोर पर उन्हें कोर्ट से बाहर जाकर मेडिकल सुविधा लेनी पड़ी।

सेरुंडोलो ने उठाया चोट का फायदा

उसके बाद सिनर कभी फिट नहीं हो पाए। इटली के दिग्गज खिलाड़ी की इंजरी का सेरुंडोलो ने पूरा फायदा उठाया और आखिरी 20 गेम में से 18 गेम जीतकर 2026 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। अर्जेंटीना के 56वें नंबर के खिलाड़ी जुआन मैनुअल सेरुंडोलो 2000 के बाद ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में तीसरे राउंड से पहले ही टॉप सीड खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया है। 2000 में यह उपलब्धि करोल कुचेरा के नाम दर्ज हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?

दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

मैं किस्मत वाला हूं- सेरुंडोलो

जीत के बाद सेरुंडोलो ने सिनर के बारे में कहा, “उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। मैं एक सेट में तीन से ज्यादा गेम नहीं जीत पा रहा था, इसलिए मैं थोड़ा किस्मतवाला रहा। इस मैच को जीतने के हकदार तो वही थे, लेकिन फिर न जाने क्या हो गया। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।” सेरुंडोलो का तीसरे दौर में मुकाबला स्पेनिश खिलाड़ी मार्टिन लैंडालूस या चेक खिलाड़ी विट कोप्रिवा से होगा।

ये भी पढ़ें: IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’

सिनर के लिए हार उनके करियर ग्रैंड स्लैम के सपने को तोड़ने वाली रही। फ्रेंच ओपन एकमात्र ऐसा खिताब है जिसे जीतने में सिनर अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। स्पेन के कार्लोस अल्काराज इंजरी की वजह से पहले से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, इसलिए सिनर को एकल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लगातार 30 मैच जीत चुके सीनर का इस हार के साथ ही फ्रेंच ओपन जीतने का इंतजार कम से कम एक साल के लिए और बढ़ गया है।

IANS इनपुट के साथ

Jannik sinner french open 2026 upset loss juan manuel cerundolo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 10:48 PM

Topics:  

  • Sports
  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.