- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2026 Rcb Team Maldives Vacation Rajat Patidar Playoff Scenarios
IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO
RCB Team Maldives Trip: RCB की टीम मालदीव में रिलैक्स कर रही है। 7 मई को लखनऊ के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम एक हफ्ते की छुट्टी पर है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के प्लेयर (Image- Social Media)
RCB Team Maldives Vacation: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक नौ मैच खेलकर दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी प्लेयर्स मालदीव पहुंच गए हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और तीन मैच में हार मिली है। बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है और बचे हुए पांच में से केवल दो मैच जीतकर अंतिम चार का टिकट कंफर्म करवा सकती है।
7 मई को है अगला मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला 7 मई को खेला जाना है, जहां उनके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी। वहीं इसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स तथा सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना होगा। इनमें से किसी भी दो मुकाबले में जात दर्ज कर आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
मालदीव पहुंची पूरी टीम
इससे पहले RCB टीम मालदीव पहुंची है, जहां टीम एक सप्ताह तक साथ में छुट्टियां बिताएगी। मालूम हो कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जहां गुजरात ने चार विकेट से पटखनी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
RCB’s team is now in the Maldives for a week’s holiday – No sign of Phil Salt yet… pic.twitter.com/CkmNTWaL6L — sir jacob bethell era (@bet_helll) May 2, 2026
हालांकि, इस सीजन में केवल आरसीबी ही नहीं है जो टूर्नामेंट के बीच में छुट्टियां मनाने गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने भी मालदीव की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। वहीं पिछले साल केविन पीटरसन, जो दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे, वह भी मालदीव घमने गए थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रिप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प
बता दें कि RCB के साथ ही पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार हैं। SRH, RR और PBKS ने 6-6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो गुजरात टाइटंस ने अब तक 9 में से 5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 10 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 8 में 6 और सनराइजर्स ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026 में RCB का स्क्वाड
विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।
Ipl 2026 rcb team maldives vacation rajat patidar playoff scenarios
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO
May 02, 2026 | 10:20 PM‘मेरे बच्चे भूखे मर जाएंगे…’ सिलेंडर बचाने के लिए महिला की गुहार, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:16 PMफाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
May 02, 2026 | 10:14 PMJabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
May 02, 2026 | 10:13 PMSSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई
May 02, 2026 | 10:04 PMकिरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
May 02, 2026 | 10:02 PMईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
May 02, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














