Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना खेले ही क्वालीफायर-2 में जाएगी गुजरात! मुंबई फैंस को मैच से पहले किस बात का सता रहा डर

आमतौर पर बड़े टूर्नामेंट में बारिश को ध्यान में रखते हुए रिजर्व डे रखा जाता है, लेकिन इस बार आईपीएल 2025 के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। जिसका असर मुंबई और गुजरात के मुकाबले पर पड़ सकता है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 30, 2025 | 10:33 AM

शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुल्लांपुर: क्वालीफायर 1 खत्म होने के बाद आज 30 मई को एलिमिनेटर की बारी है। ये करो या मरो वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीम के लिए अहम है, क्योंकि जो भी टीम इस मैच में हारेगी उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि बिना खेले ही गुजरात दूसरे क्वालीफायर में पहुंच जाएगी।

सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा न कि बिना एलिमिनेटर मुकाबला खेले भला कैसे गुजरात टाइटंस दूसरे क्वालीफायर में पहुंच सकती है? ऐसा हो सकता है, अगर बारिश ने खेल में खलल डाला तो, और इसी बात का डर मुंबई इंडियंस को सता रहा है।

बारिश हुई तो क्या होगा?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईपीएल के शेड्यूल और आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। ऐसे में नॉकआउट मैचों में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर एलिमिनेटर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो क्वालीफायर-2 में किसे मौका मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

गुजरात की होगी क्वालीफायर-2 में एंट्री!

आमतौर पर बड़े टूर्नामेंट में बारिश को ध्यान में रखते हुए रिजर्व डे रखा जाता है, लेकिन इस बार आईपीएल 2025 के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। ऐसे में अगर एलिमिनेटर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा।

मुंबई का सफर होगा खत्म!

दरअसल, गुजरात की टीम 18 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थी। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम के 16 अंक हैं। यही कारण है कि लीग चरण में मुंबई से अधिक अंक होने के कारण गुजरात को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा और मुंबई फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

मुल्लांपुर का मौसम

वहीं, मुल्लांपुर के मुल्लांपुर के मौसम के बारे में बात करें तो आज यहां का मौसम एकदम सही रहेगा। 30 डिग्री सेल्सियस तापमान, 43% आर्द्रता और शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं होने के कारण प्रशंसकों को एक पूर्ण और रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

ICC ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग: टॉप-10 में ऑस्ट्रेलिया के 3 बैटर, भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी को मिली जगह; जानिए कौन बना नंबर-1

RCB ने फाइनल में की एंट्री

जानकारी के लिए बता दें कि क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया, जहां आरसीबी ने मैच जीतकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। बेंगलुरु 9 साल बाद फाइनल में पहुंची है। वहीं, आज के मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी।

Ipl 2025 mumbai indians vs gujarat titans mullanpur weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 10:33 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2027
  • Mumbai Indians

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.