नई दिल्ली: आईपीएल का नया सीजन (IPL 2022) शुरू होने में महज़ अब कुछ ही बचे हुए है। ऐसे में खिलाड़ियों ने अब टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू (IPL Practice Match) भी कर दी है। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी आईपीएल 2022 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने अपने प्रैक्टिस टाइम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
बता दें कि, हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का फुल टाइम कप्तान बना दिया गया है। वहीं कप्तान बनने के बाद से ही रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, उनकी कप्तानी में भारत बहुत से मैच अपने कब्जे में लिए हैं। अब इस सलामी बल्लेबाज की नजरें मुंबई को आईपीएल का 6ठां खिताब जीताने पर होगी।
रोहित ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, “बैक इन एमआई ब्लू, पहला दिन।” रोहित की यह तस्वीर उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में वह मैच की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे हैं।
गौरतलब है कि, आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के होगा। वहीं मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करने वाली है। इस आईपीएल के नियम में कई तरह के बदलाव भी किया गया है। वहीं इस आईपीएल के सीजन में दो नई टीमें भी खेलते हुए नज़र आएंगी।
Ipl 2022 hitman rohit sharma ready for ipl seen practicing in the field