-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Wrestling Junior Wrestlers Protest Against Bajrang Sakshi And Vinesh
भारतीय कुश्ती में नया विवाद: अब लग रहा है नया नारा, ‘..कर दिया देश की कुश्ती को बर्बाद, साक्षी-बजरंग और फोगाट’
- Written By: किर्तेश ढोबले

बजरंग पुनिया,साक्षी मलिक के खिलाफ युवा पहलवानों का प्रदर्शन (Photo Credit: PTI)
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती (WFI) में जारी संकट में बुधवार को नया मोड़ आया जब सैकड़ों जूनियर पहलवान (Junior Wrestlers Protest) अपने कैरियर में एक महत्वपूर्ण साल बर्बाद होने के खिलाफ जंतर मंतर पर जमा हुए और उन्होंने इसके लिये शीर्ष पहलवानों बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को दोषी ठहराया। बसों में भरकर जूनियर पहलवान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे। इनमें से करीब 300 बागपत के छपरौली के आर्य समाज अखाड़े से थे जबकि कई नरेला की वीरेंद्र कुश्ती अकादमी से भी थे। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें काबू करने में काफी परेशानी हुई। ये पहलवान बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
इन्होंने बैनर पकड़ रखे थे जिस पर तीनों पहलवानों की तस्वीरों के साथ लिखा था ,‘‘कर दिया देश की कुश्ती को बर्बाद, साक्षी , बजरंग और फोगाट।” भारी ठंड के बीच जूनियर पहलवान सुबह 11 बजे जंतर मंतर पहुंचे और तीन घंटे बाद यह चेतावनी देकर निकल गए कि अगर सरकार ने डब्ल्यूएफआई पर लगा प्रतिबंध दस दिन के भीतर नहीं हटाया तो वे अपने पुरस्कार वापिस देने लगेंगे।
Young wrestlers hold protest against Bajrang, Sakshi, Vinesh in Delhi, accusing them of "ruining" wrestling Read @ANI Story | https://t.co/f5ifFP94PW#WrestlersProtest #BajrangPunia #NewDelhi pic.twitter.com/52AWgNCabl — ANI Digital (@ani_digital) January 3, 2024
भारतीय कुश्ती महासंघ के नये पदाधिकारियों के चुनाव के तुरंत बाद राष्ट्रीय अंडर 15 और अंडर 20 चैम्पियनशिप गोंडा में कराने का फैसला किया गया जिसके बाद मंत्रालय ने महासंघ को निलंबित कर दिया और ये टूर्नामेंट भी रद्द हो गए। प्रदर्शनकारी पहलवानों में से कइयों के पास आखिरी बार जूनियर स्तर पर खेलने का मौका था।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
बजरंग पुनिया,साक्षी मलिक के खिलाफ युवा पहलवानों का प्रदर्शन (Photo Credit: PTI)
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त और 2023 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता ग्रीको रोमन पहलवान सुनील राणा ने कहा ,‘‘ अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो हम अपने अर्जुन पुरस्कार और अन्य पुरस्कार वापिस करना शुरू कर देंगे जैसे बजरंग और विनेश ने किया है।” मुजफ्फरनगर स्टेडियम के कोच प्रदीप कुमार ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक अखाड़े इस प्रदर्शन में हमारे साथ हैं। एक तरफ सिर्फ तीन पहलवान है और दूसरी तरफ लाखों हैं। उन्होंने देश के लाखों पहलवानों का कैरियर खराब कर दिया।” उन्होंने कहा ,‘‘ इन लोगों के मन में राष्ट्रीय पुरस्कारों की कोई इज्जत नहीं है। उन्हें सड़क पर पटक रहे हैं।”
बजरंग और विनेश ने अपने सरकारी सम्मान लौटा दिये हैं। प्रदीप ने कहा ,‘‘ वे कहते आ रहे हैं कि उनकी लड़ाई महिला और जूनियर पहलवानों के लिये हें लेकिन उन्होंने लाखों के कैरियर बर्बाद कर दिया। उनका प्रदर्शन डब्ल्यूएफआई में शीर्ष पद पाने के लिये है। एक बार ऐसा होने पर उनका सारा प्रदर्शन बंद हो जायेगा।” करीब एक साल पहले जंतर मंतर पर ही ये तीनों शीर्ष पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर धरने पर बैठे थे।
बजरंग पुनिया,साक्षी मलिक के खिलाफ युवा पहलवानों का प्रदर्शन (Photo Credit: PTI)
उस समय किसान समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, महिला संगठनों और पहलवानों ने इनका समर्थन किया था। जनवरी 2023 से राष्ट्रीय शिविर और प्रतिस्पर्धायें ठप पड़ी है। डब्ल्यूएफआई दो बार निलंबित हो चुका है और तदर्थ समिति खेल का संचालन कर रही है। आर्य समाज अखाड़े के विवेक मलिक ने कहा ,‘ इन जूनियर पहलवानों का पूरा एक साल खराब हो गया। नये डब्ल्यूएफआई ने इन पहलवानों के भले के लिये फैसला लिया था जो जिला या प्रदेश स्तर की स्पर्धा भी नहीं खेल सके हैं।”
बजरंग पुनिया,साक्षी मलिक के खिलाफ युवा पहलवानों का प्रदर्शन (Photo Credit: PTI)
उन्होंने कहा ,‘‘ नये महासंघ को भी निलंबित कर दिया गया। इसका चुनाव अदालत के निर्देशों के अनुसार हुआ था लेकिन इसे काम नहीं करने दिया गया। निलंबन हटना चाहिये और महासंघ को काम करने देना चाहिये।” इन प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मांग की है कि निलंबित डब्ल्यूएफआई को फिर बहाल किया जाये और तदर्थ समिति को भंग किया जाये। एक ज्ञापन में सुनील राणा, कोच नरेश दहिया, पहलवान निक्की और वरूण गुज्जर ने मांग की कि सरकार को इन तीनों पहलवानों की नहीं बल्कि पूरे कुश्ती समुदाय की सुननी चाहिये। (एजेंसी)
Indian wrestling junior wrestlers protest against bajrang sakshi and vinesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
Jul 03, 2026 | 03:46 PMनागपुर पहली बारिश में खुली मनपा की पोल, कीचड़ और गड्ढों का केंद्र बना मोर भवन बस टर्मिनस; यात्री परेशान
Jul 03, 2026 | 03:45 PMसद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
Jul 03, 2026 | 03:44 PMफिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:41 PMअमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 03:35 PMरवीना टंडन ने उधेड़ी इंडस्ट्री की बखिया, बताया क्यों एक्ट्रेसेज को नहीं मिलती बराबरी
Jul 03, 2026 | 03:33 PMगोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
Jul 03, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














