ये नया भारत है! हिंदुस्तान की बेटियों ने रचा इतिहास, हर 3 मिनट पर सिंगापुर के खिलाफ 90 मिनट में दागे 25 गोल
India beat Singapore by 25-0: भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2026 में सिंगापुर को 25-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत की अंडर-18 हॉकी टीम (फोटो- @TheHockeyIndia)
Indian Under 18 Hockey Team Create History: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में गोल की बौछार कर दी। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए सिंगापुर को 25-0 के बहुत बड़े अंतर से हराया। ये मुकाबला पूल-ए के तहत खेला जा रहा था और इसमें भारतीय टीम ने सिंगापुर पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत की शेरनियों ने हॉकी में इतिहास रच दिया है।
दूसरी तरफ सिंगापुर पर एकतरफा जीत दर्ज करने के साथ-साथ टीम इंडिया ने एशिया कप 2026 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से पूल-ए में सभी मैचों की जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। गौरतलब है कि ये जीत अंडर-18 स्तर पर भारतीय टीम के सबसे बड़ी साबित हुई।
A LANDMARK VICTORY⚡🇮🇳 In one of the biggest wins at the U-18 level, Indian Women’s Team thumps Singapore 25-0 to top Pool A unbeaten on their way to the semis of the U18 Asia Cup 2026. 🔥 💥🏑 Three matches. Three wins. Semifinals next. 👊#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/Igtq4OcDKx — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
सेमीफाइनल में टीम इंडिया
इस विशाल जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, टीम का मनोबल भी सातवें आसमान पर है। अब टीम सेमीफाइनल मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। टीम के कोच ने इस धांसू प्रदर्शन के बाद खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी योजनाओं को मैदान पर बखूबी उतार रहे हैं। ये बात आगामी नॉकआउट मुकाबले के लिए शुभ संकेत है।
नम्मी गीताश्री ने बरपाया कहर
भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी नम्मी गीताश्री ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अकेले 5 गोल दागकर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय आक्रमण लगातार सिंगापुर पर हावी रहा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं मिला।
𝐅𝐈𝐕𝐄-𝐒𝐓𝐀𝐑 𝐒𝐇𝐎𝐖 🌟🇮🇳 Five goals, countless attacking threats, and a `Player of the Match’ performance from Nammi Geethasri as India defeated Singapore 25-0 in the U18 Asia Cup 2026. 🇮🇳🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup pic.twitter.com/r5DjoUQnXb — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 3, 2026
दीया ने जमाई हैट्रिक
भारत की युवा खिलाड़ी दीया ने भी अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 27वें, 32वें और 53वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में तेज और आक्रामक खेल दिखाया, जिससे सिंगापुर की टीम लगातार दबाव में नजर आई।
ये भी पढ़ें: World Bicycle Day पर मनसुख मांडविया का युवाओं को बड़ा संदेश, कहा- साइकिल को दैनिक जीवन में करें शामिल
भारतीय टीम की सामूहिक ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल 10 खिलाड़ियों ने गोल दागे। प्रियंका मिंज, नैन्सी सरोहा, श्रुति कुमारी, रशमीन कौर, पुष्पा मांझी और संदीप कुमारी ने भी एक-एक गोल कर जीत में योगदान दिया। सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सिंगापुर को 25-0 से हराकर एक यादगार और एकतरफा जीत दर्ज की।
