Kabaddi World Cup 2025: टीम इंडिया कबड्डी में एक बार फिर से विश्व चैंपियन बनने के लिए तैयार, 2019 में लहराया था परचम
कबड्डी के इतिहास में इसका पहला विश्वकप साल 2019 में खेला गया था। इस दौरान भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। उस वक्त भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इराक को 57-27 के बड़े अंदर से हराकर कबड्डी विश्वकप का पहला खिताब जीता था।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय कबड्डी टीम (फोटो सोर्स- X/INDIA_ALLSPORTS)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: कबड्डी कभी न कभी अधिकतर लोगों के द्वारा खेला गया खेल है। अब बात भारत की करें तो यहां पर इसको सबसे प्राचीनतम खेलों में से एक माना जाता है। वर्तमान समय में कबड्डी भारत समेत पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन इसमें दबदबा भारत का ही रहा है। भारत ने कबड्डी में अब तक कुल चार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है और इन सभी में टीम गोल्ड मेडल जीती है। इस साल कबड्डी विश्वकप 2025 की शुरुआत 17 मार्च से इंग्लैंड में होने जा रही है। इस साल दुनिया की कुल 10 टीमें इसके विश्वकप में हिस्सा लेने वाली हैं। जिसके लिए इंग्लैंड के चार स्थानों को चुना गया है।
कबड्डी विश्वकप 2025 में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों को दो भाग में बांटा गया है। जिसमें भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-बी में भारत के अलावा इटली, वेल्स, स्कॉटलैंड और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप-ए में हंगरी, इंग्लैंड, पोलैंड, जर्मनी और यूएसए की टीम शामिल हैं। इस दौरान दोनों ग्रुप्स में से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी। इसके बाद सेमीफाईनल में चार टीमें पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में जीतने वाली दो टीमें इसके फाइनल मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेगीं।
#कबड्डी विश्व कप 2025 आज शाम इंग्लैंड में शुरू हो रहा हैं। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत इटली के खिलाफ़ वॉल्वरहैम्प्टन में करेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा। #KabaddiWorldCup #KabaddiWorldCup2025 pic.twitter.com/zXdhLhcrmb — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) March 17, 2025
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
2019 में भारत ने जीता था इसका खिताब
कबड्डी के इतिहास में इसका पहला विश्वकप साल 2019 में खेला गया था। इस दौरान भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। उस वक्त भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इराक को 57-27 के बड़े अंदर से हराकर कबड्डी विश्वकप का पहला खिताब जीता था। दूसरी तरफ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी खिताबी जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भारतीय पुरुष टीम के लिए अपने खिताब को बचाने की जिम्मेदारी होगी। कबड्डी विश्वकप 2025 इसका दूसरा संस्करण है। बता दें इसका आयोजन वर्ल्ड कबड्डी के द्वारा किया जा रहा है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कबड्डी विश्वकप 2025 में भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल
- भारत बनाम इटली- 17 मार्च
- भारत बनाम स्कॉटलैंड- 18 मार्च
- भारत बनाम हांगकांग चीन- 19 मार्च
- भारत बनाम वेल्स- 20 मार्च
