- Hindi News »
- Sports »
- Indian Junior Mens Hockey Team Arrives In Chennai For World Cup 2025
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चेन्नई पहुंची, 28 नवंबर को चिली से होगा पहला मुकाबला
FIH Junior Men’s Hockey World Cup 2025: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम चेन्नई में होने वाले विश्व कप के लिए पहुंच गई है। चिली से 28 नवंबर को पहला मैच खेलेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय जूनियर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Junior Men’s Hockey World Cup 2025: चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप खेला जाना है। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम इस मेगा इवेंट के लिए शनिवार को चेन्नई पहुंच गई। भारतीय टीम को चिली, स्विट्जरलैंड और ओमान के साथ पूल बी में रखा गया है।
टूर्नामेंट की तैयारी के लिए जूनियर टीम ने इस साल की शुरुआत में बर्लिन में हुए चार देशों के टूर्नामेंट में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसके बाद बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड का दौरा किया। टीम ने बेंगलुरु में अपने शिविरों के दौरान गहन प्रशिक्षण लिया है।
पूर्व गोलकीपर और देश को ओलंपिक मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीआर श्रीजेश भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हैं। टीम के कप्तान रोहित हैं। भारतीय टीम ने हाल ही में मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप में रजत पदक जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण
इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
IND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
कप्तान रोहित ने क्या कहा?
चेन्नई पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने कहा, “इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए चेन्नई आकर खुशी हो रही है। हम कई महीनों से इस पल की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। तमिलनाडु में हॉकी की संस्कृति बहुत अच्छी है, इसलिए हम यहां खेलने के लिए उत्सुक हैं। मैं सभी प्रशंसकों से स्टेडियम में आने और हमारा समर्थन करने का आग्रह करता हूं।”
यह भी पढ़ें: IND A vs PAK A के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजरें, रात 8 बजे खेला जाएगा महामुकाबला
टीम के साथी खिलाड़ी अमीर अली ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि अपने देश में होने वाला वर्ल्ड कप खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है। लगभग दस साल पहले भारत ने मेजबान के रूप में वर्ल्ड कप जीता था, और हम चेन्नई में उस इतिहास को दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे। टीम को अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है। हम यहां भी अभ्यास जारी रखेंगे ताकि आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
दो बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है भारतीय टीम
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 नवंबर को चिली के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 29 नवंबर को ओमान और 2 दिसंबर को स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच होंगे। भारतीय टीम पूर्व में दो बार (2001 और 2016) विश्व चैंपियन रह चुकी है। वहीं 1997 में टीम उपविजेता रही थी। अपने घर में हो रहे विश्व कप में एक बार फिर से भारतीय टीम अपना दबदबा कायम करने उतरेगी।
Indian junior mens hockey team arrives in chennai for world cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का ‘सुपरफास्ट’ रिस्पॉन्स, डायल 112 से महज 6 मिनट में पहुंच रही मदद, अपराधियों में खौफ
Feb 17, 2026 | 03:47 PMमुंबई की सड़कों पर दौड़े मैक्रों, मरीन ड्राइव पर की जॉगिंग, 26/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Feb 17, 2026 | 03:36 PMLove, Doubt & Murder: कराड में गर्लफ्रेंड ने कुल्हाड़ी से उतारा प्रेमी को मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 03:31 PMसंगमनेर में टोल कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म, अमोल खताल की मध्यस्थता से 22 कर्मचारियों की नौकरी बहाल
Feb 17, 2026 | 03:24 PMB-2 बॉम्बर का हमला याद है न, जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; क्या रुक पाएगा महायुद्ध?
Feb 17, 2026 | 03:21 PMOLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक
Feb 17, 2026 | 03:20 PMAI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान
Feb 17, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














