Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भुवनेश्वर में कल होगी भारतीय हॉकी टीम की विक्ट्री परेड, पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज विजेता टीम करेगी रोड शो

ओडिशा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि राज्य हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्वागत के लिए तैयार है। जहां टीम रोड शो भी करेगी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 20, 2024 | 08:25 PM

भारतीय हॉकी टीम (सौैजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भुवनेश्वर: पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना शानदार खेल दिखाकर कांस्य पदक जीता है। जिसके बाद उनकी बारत वापसी पर जोरदार स्वागत भी हुआ। अब टीम ओडिशा के भुवनेश्वर में रोड शो करने वाली है। ओडिशा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने जानकारी दी है कि टीम के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

सूरज ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बुधवार को यहां लोक सेवा भवन के ‘कन्वेंशन सेंटर’ में भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के नायकों के भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है। मंत्री ने कहा, ‘‘टीम कल दोपहर करीब 12 बजे ओडिशा पहुंचेगी और बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कलिंग स्टेडियम तक रोड शो करेगी। बाद में, टीम को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।”

पुरुष और महिला दोनों भारतीय हॉकी टीम की आधिकारिक प्रायोजक ओडिशा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सूरज ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- पाक पेस बैटरी के चैलेंज से निपटेंगे बांग्लादेशी बल्लेबाज, शाकिब से है विशेष प्रदर्शन की उम्मीद

ओडिशा 2018 से हॉकी टीम को प्रायोजित कर रहा है जब खेल आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुआई वाली बीजू जनता दल की पिछली सरकार ने टीम का उस समय समर्थन किया था जब उसे प्रायोजक की सख्त जरूरत थी। राज्य सरकार 2036 तक टीम का समर्थन करेगी जो खेल का लंबे समय तक समर्थन करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम इस बार गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार थी। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन जर्मनी से टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कांस्य पदक के मुकाबले में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर मेडल जीता था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Indian hockey team to hold a road show in bhubaneswar on wednesday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2024 | 08:25 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.