-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Captain Rohit Sharma Has Reached Third Place In The Icc Odi Rankings
ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में रोहित ने लगाई लंबी छलांग, विराट को भी छोड़ा पीछे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
चैंपियन ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रन की शानदार पारी खेली थी। जिसका परिणाम उन्हें आईसीसी की रैंकिंग लिस्ट में देखने को मिल रहा है।

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
ODI Rankings Update: भारतीय टीम इस वक्त विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए हुए है। चैंपियन ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हौसले बुलंद हैं। इसके पीछे का कारण चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रन की मैच जीताऊ पारी खेलना है। यही कारण है कि आईसीसी की रैंकिंग में उनकी स्थान में बदलाव देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा के अलावा टीम के अन्य खिलाड़ी जैसे श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने जीत में अपनी-अपनी तरफ से शानदार योगदान दिया। ऐसे में जडेजा और कुलदीप यादव को भी रैंकिंग में फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है।
विराट और क्लासेन को छोड़ा पीछे
चैंपियन ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी के दम किवी टीम शिकस्त देने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने ICC की ताजा रैंकिंग में लंभी छलांग लगाई है। पहले रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें स्थान पर थे लेकिन अब वो सीधे दो पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। गौरतलब है कि चैंपियन ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे। यही कारण है कि उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया। इस वक्त रोहित की रेटिंग बढ़कर 756 हो गई है।
इस वक्त आईसीसी के द्वारा जारी की गई दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित के अलावा तीन अन्य बल्लेबाज शामिल हैं। इस लिस्ट में युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पहले स्थान पर जबकि विराट कोहली पांचवे और श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में 4 भारतीय बल्लेबजों का शामिल होना इस बात को दर्शाता है कि वर्तमान समय में टीम इंडिया के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जडेजा और कुलदीप ने भी मारी बाजी
कुलदीप यादव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बल्लेबाजी के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी चैंपियन ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था। खासकर स्पिन गेंदबाजों ने विरोधियों को जमकर परेशान किया। यही कारण है कि ICC कि इस लिस्ट में भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को भी फायदा मिला है। कुलदीप यादव को सीधे तौर पर तीन स्थान का फायदा हुआ है और वनडे गेंदबाजी की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि रवींद्र जडेजा को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और अब वो 10वें स्थान पर काबिज हो चुके हैं।
Indian captain rohit sharma has reached third place in the icc odi rankings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














