Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ की आगाज, थाईलैंड को दी 11-0 से मात

Women's Hockey Asia Cup 2025: महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने थाईलैंड को 11-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। मुमताज, उदिता और डुंग डुंग ने दो-दो गोल दागे, टीम का आत्मविश्वास बढ़ा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 05, 2025 | 05:32 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Women’s Hockey Asia Cup 2025: महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज कर दी है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है। थाईलैंड के बाद भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद वह पूल चरण के अपने अंतिम मैच में आठ सितंबर को सिंगापुर का सामना करेगा।

भारतीय महिला टीम ने इस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। मुमताज खान ने 2, उदिता दुहान ने 2 और ब्यूटी डुंग डुंग ने 2 गोल दागे। इन तीनों की वजह से ही भारतीय टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 11 गोल करने में कामयाब रही। वहीं थाईलैंड की टीम भारत के सामने बेअसर दिखी।

इन खिलाड़ियों ने दागे गोल

मुमताज खान ने 7वें मिनट और 49वें मिनट पर गोल किया। वहीं उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किए।  जबकि संगीता कुमारी (10′), नवनीत कौर (16′), लालरेमसियामी (18′), शर्मिला देवी (57′) और रुतुजा दादासो पिसल (60′) ने भी गोल किए।

यह भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के पास आखिरी मौका, चीन से होगा निर्णायक मुकाबला

भारत ने पहले क्वार्टर में मुमताज खान (7′) और संगीता कुमारी (10′) के दो फील्ड गोल के साथ शुरुआत में ही अपना दबदबा बना लिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए तीन और गोल दागे। अनुभवी फ़ॉरवर्ड नवनीत कौर (16वें मिनट) और मिडफ़ील्डर लालरेम्सियामी (18वें मिनट) ने लगातार दो फ़ील्ड गोल दागे, जिसके बाद उदिता (30वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके पहले हाफ़ का शानदार अंत किया।

दूसरे हाफ में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन हुआ और अच्छा

दूसरे हाफ में भी भारत ने थाईलैंड के सर्कल के अंदर लगातार दबदबा बनाए रखा और तीसरे क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से ब्यूटी डुंग डुंग ने गोल दागकर भारत को और बढ़त दिलाई। मैच के आखिरी क्वार्टर में भारत ने लगातार पांच गोल दागकर अपने पहले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की।

मुमताज़ खान (49वें मिनट), उदिता (52वें मिनट) और शर्मिला देवी (57वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि ब्यूटी डुंग डुंग (54वें मिनट) और रुतुजा दादासो पिसल (60वें मिनट) ने अपनी टीम के लिए फ़ील्ड गोल किए।

एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए करेगी क्वालीफाई

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

India women start hockey asia cup campaign with thumping win over thailand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 05:26 PM

Topics:  

  • Hockey Asia Cup
  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Indian Women's Hockey

सम्बंधित ख़बरें

1

अर्जुन अवॉर्ड 2026 के नॉमिनेशन में एक भी क्रिकेटर नहीं, खेल रत्न की रेस में ये इकलौता हॉकी स्टार

2

Women’s Junior Hockey World Cup: भारत का सफर हुआ खत्म, स्पेन से हारकर 10वें स्थान पर रही टीम इंडिया

3

PM Modi ने जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, कहा- यह उपलब्धि…

4

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का जलवा, अर्जेंटीना को रौंदकर जीता कांस्य पदक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.