हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Harmanpreet Kaur Redord: महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया।
Harmanpreet Kaur creates history, becomes the first cricketer in the world to play 200 T20I matches; sets a world record.
हरमनप्रीत कौर (फोटो- @BCCIWomen)
Published on
Updated on

Harmanpreet Kaur Sets World Record: महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली। उन्होंने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का आंकड़ा छूते हुए विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया। महिला और पुरुष क्रिकेट, दोनों को मिलाकर अब तक कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत ने अपने शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

हरमन ने 10वां टी-20 विश्व कप खेलकर भी बनाया नया रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर इस समय अपने करियर का 10वां टी-20 विश्व कप खेल रही हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। भारत की ओर से सबसे अधिक टी-20 विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। इस मामले में उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ रखा है। भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नौ टी-20 विश्व कप के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी

हरमनप्रीत अब 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन चुकी हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सुज़ाना विल्सन बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं डैनी व्याट-हॉज, एलिसे पेरी और स्मृति मंधाना भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। पुरुष क्रिकेट की बात करें तो आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि रोहित शर्मा उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 200 - हरमनप्रीत कौर
  • 184 - सुजाना विल्सन बेट्स
  • 183 - डैनी व्याट-हॉज
  • 177 - एलिसे पेरी
  • 169 - स्मृति मंधाना

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय टीम ने यादगार बना दिया। मैच से पहले आयोजित विशेष समारोह में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भावुक संबोधन देते हुए हरमनप्रीत कौर को 'हरमन 200' लिखी विशेष जर्सी भेंट की। इसके अलावा मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में एक खास कैप पहनाकर सम्मानित किया। टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने तालियों के बीच कप्तान का अभिनंदन किया और इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com