26 Feb 2026 08:49 PM (IST)
20वें ओवर में हार्दिक पांड्या के दो छक्कों की बदौलत टीम ने 15 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए कुल 257 रन बनाने होंगे।
26 Feb 2026 08:21 PM (IST)
कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लग चुका है। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 176/4 है।
26 Feb 2026 08:09 PM (IST)
अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 55 रन की अर्शशतकीय पारी खेलकर मापोसा के शिकार बन गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव 9 गेंद में 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 13.1 ओवर के बाद 151/3 है।
26 Feb 2026 07:57 PM (IST)
ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। किशन ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 11.1 ओवर के बाद 126/2 है।
Doing what he does best! 🙌
Abhishek Sharma smashes his way to a 2️⃣6️⃣-ball fifty 🎇
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/NGlGDxydsG
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
26 Feb 2026 07:38 PM (IST)
चेपॉक में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने तक टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 24 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन 9 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
26 Feb 2026 07:25 PM (IST)
संजू सैमसन के रूप में जिम्बाब्वो के उसकी पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपना शिकार बनाया। संजू ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं। दूसरी तरफ 17 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 49/1 है।
26 Feb 2026 07:00 PM (IST)
इस मुकाबले में ईशान किशन की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन उतरे हैं। उनके साथ अभिषेक शर्मा दूसरी छोर पर खड़े हैं। वहीं, ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आएंगे।
26 Feb 2026 06:48 PM (IST)
तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा।
26 Feb 2026 06:47 PM (IST)
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
26 Feb 2026 06:39 PM (IST)
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अहम मुकाबले में रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह हरफनमौला प्लेयर अक्षर पटेल और बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
A look at #TeamIndia's Playing XI for the #INDvZIM contest 🙌
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/CTXKP3bwIu
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
26 Feb 2026 06:38 PM (IST)
चेन्नई के चेपॉक मैदान पर जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। यहां टीम की कोशिश जिम्बाब्वे को बडे से बड़े लक्ष्य देने पर होगी।
26 Feb 2026 06:12 PM (IST)
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने क्रमशः 33 और 32 विकेट अपने नाम किए हैं। दोनों ने साथ मिलकर 11 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं, जिनमें भारत को 10 में जीत मिली है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पहले विकेट के लिए औसत साझेदारी सिर्फ 6.80 रही है, जो 20 टीमों में सबसे कम है। ऐसे में आज टीम इंडिया को अपने सलामी बल्लेबाजों से मजबूत और तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।
26 Feb 2026 06:11 PM (IST)
तिलक वर्मा को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म के चलते तिलक से उम्मीद थी कि वह ईशान किशन का बेहतर साथ निभाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ईशान 193 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, मगर दूसरे छोर से उन्हें जरूरी सहयोग नहीं मिल रहा। सूर्यकुमार यादव ने भले ही 180 रन बनाए हों, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा है, जो उनके टी20 करियर के 161 के स्ट्राइक रेट से काफी कम है और इससे ईशान पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। वहीं शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पाते तो कई मैचों में भारत का स्कोर सम्मानजनक स्तर तक भी नहीं पहुंच पाता।
High intensity and focus 🔛 💪#TeamIndia putting in the work ahead of #INDvZIM 🙌#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/zjOtB9m7jS
— BCCI (@BCCI) February 25, 2026
26 Feb 2026 06:07 PM (IST)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 3 में जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है। खास बात यह है कि भारत ने अब तक घरेलू जमीन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं खेला है। चेन्नई में यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें भारत में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत को एक टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम की थी।
26 Feb 2026 06:07 PM (IST)
चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम लंबे समय तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता रहा है। यहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ता था। हालांकि आईपीएल 2025 के बाद मैदान और पिच में सुधार के लिए व्यापक काम किया गया, जिसका असर अब साफ दिख रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक यहां छह मुकाबले खेले जा चुके हैं और ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा नजर आया है। स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए विकेट निकालना आसान नहीं रहा।
26 Feb 2026 06:06 PM (IST)
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस और क्लाइव मदांडे।
26 Feb 2026 06:05 PM (IST)
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे।
India vs Zimbabwe T20 World Cup Live Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया गया है। मेजबान भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है। ग्रुप-1 में शामिल टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी। इस बड़ी हार के कारण भारत का नेट रनरेट माइनस 3.80 हो गया, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए चेन्नई में जीत जरूरी हो गई है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर मौजूद है। जिम्बाब्वे को अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 107 रन से हराया था। हालांकि सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम को हल्के में लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उसने शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सबको चौंकाया था। खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अब तक चार मैचों में सिर्फ 15 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में रहे अभिषेक पेट के संक्रमण के बाद अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं और खासकर ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा है।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been asked to bat first in their second Super 8 Fixture! Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/VMHTKSVPUC — BCCI (@BCCI) February 26, 2026