साउथ अफ्रीका ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, T20 World Cup में विकेटों के लिहाज से हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। एडेन मार्करम की नाबाद 82 रन की पारी से टीम ने 150+ रन चेज करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रियान रिकेल्टन और एडेन मार्करम (फोटो-सोशल मीडिया)
West Indies vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के सातवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर आसान जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवरों में महज 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में 150 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी है।
T20 वर्ल्ड कप में 150 से ज़्यादा रन का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा जीत का अंतर
- 10 विकेट – PAK vs IND, दुबई, 2021
- 10 विकेट – ENG vs IND, एडिलेड, 2022
- 10 विकेट – NZ vs UAE, चेन्नई, 2026
- 9 विकेट – SA vs WI, अहमदाबाद, 2026
टी20 वर्ल्ड कप में 150 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए तीन टीमों ने 10 विकेट से जीत हासिल की है। साल 2021 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर 10 विकेट से मैच अपने नाम किया था, जबकि इंग्लैंड ने साल 2022 में एडिलेड में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच को 10 विकेट से जीता था। न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई के मैदान पर यूएई को 10 विकेट के अंतर से रौंद चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
मुकाबले का हाल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस टीम ने 83 के स्कोर तक अपने 7 विकेट खो दिए थे। यहां से जेसन होल्डर ने रोमारियो शेफर्ड के साथ आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें: एडेन मार्करम का बड़ा कारनामा, अर्धशतकीय पारी खेलते हुए लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, रोहित-डी कॉक को छोड़ा पीछे
होल्डर 31 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेफर्ड ने 37 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए।
साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीता मुकाबला
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान एडेन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 8 ओवरों में 95 रन की साझेदारी की। क्विंटन 24 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। कप्तान मार्करम 46 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जबकि 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ रिकेल्टन ने 45 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से एकमात्र सफलता रोस्टन चेज के हाथ लगी।
