-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Vs South Africa Paarl 1st Odi Yuzvendra Chahal 100 Wickets Chance
3 विकेट लेते ही इस खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे युजवेंद्र चहल, खतरे में वॉर्न-अख्तर के रिकॉर्ड
- Written By: काजल चोपड़े
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भारत के लिए अब तक 56 वनडे मैच खेले हैं।

नई दिल्ली, भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 1st ODI Match) के बीच आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। आज का पहला मैच पार्ल (Paarl) में खेला जाएगा। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है। आज के मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) खेलते हुए दिखाई देंगे। यदि आज के मैच में चहल 3 विकेट ले लेते हैं, तो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भारत के लिए अब तक 56 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 97 विकेट लिए हैं। आज के मैच में उनके पास वनडे में 100 विकेट पूरे करने का शानदार मौका है। अगर चहल ने पार्ल के मैदान पर 3 विकेट लिए, तो वह भारतीय टीम के लिए 100 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले 23वें खिलाड़ी बन जाएंगे। खास बात यह है कि चहल सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने के मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
भारत की तरफ से खेलते हुए मोहम्मद शमी ने वनडे में सबसे तेज विकेटों का शतक लगाया है। शमी ने 56 वनडे मैचों में 100 विकेट पूरे कर लिए थे। इस मामले में जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह ने 57 मैचों में 100 विकेट लिए है।
बता दें कि, इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट (International ODI Cricket) में अफगानिस्तान के राशिद खान ने सबसे तेज 100 विकेट लिए है। राशिद ने 44 मैचों में ही 100 विकेट लिए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड पूरा किया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचले स्टार्क के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। स्टार्क ने 52 वनडे मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। मालूम हो कि शेन वॉर्न, शोएब अख्तर और डेनिस लिली जैसे दिग्गजों ने वनडे में 100 विकेट तक पहुंचने के लिए 60 मैच खेले थे।
India vs south africa paarl 1st odi yuzvendra chahal 100 wickets chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
Jul 21, 2026 | 08:46 PMराहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात
Jul 21, 2026 | 08:42 PMटीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां
Jul 21, 2026 | 08:34 PMउज्जैन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा… फिर अपहरण! 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़े जाने का आरोप
Jul 21, 2026 | 08:32 PMDhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Jul 21, 2026 | 08:29 PMExplainer: CJP का प्रदर्शन… राहुल का धरना, एक साथ तीन मोर्चों पर फंसी मोदी सरकार, क्या होगा अगला कदम?
Jul 21, 2026 | 08:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
Jul 21, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM














