Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया
India beat Korea 4-1: केतन कुशवाहा के दो गोल की बदौलत भारत ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में कोरिया को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ भारत के 6 अंक हो गए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
मेंस अंडर-18 भारतीय हॉकी टीम (फोटो- IANS)
India vs Korea U18 Asia Cup 2026: मेंस अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-ए के मुकाबले में कोरिया को 4-1 से मात दी। जापान के काकामिगहारा में खेले गए इस मैच में भारत की जीत के हीरो केतन कुशवाहा रहे, जिन्होंने दो गोल दागे। उनके अलावा वरिंदर सिंह और शाहरुख अली ने भी एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, कोरिया की ओर से कप्तान यून जेह्योक एकमात्र गोल करने में सफल रहे। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
भारत, कोरिया और जापान बराबरी पर
इस जीत के साथ भारत, कोरिया और जापान के साथ 6 अंकों पर बराबरी पर आ गया है। दोनों पूल में से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत अब 3 जून को अपने ‘पूल ए’ के आखिरी मैच में चीनी ताइपे का सामना करेगा। जापान के काकामिगहारा में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में मजबूत शुरुआत करते हुए जल्द दो दागे। मैच के तीसरे मिनट में, भारत को मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे सफलतापूर्वक गोल में बदला।
राहुल यादव ने कप्तान कुशवाहा (3′) को एक शानदार पास दिया, हालांकि उनका शुरुआती शॉट कोरियन गोलकीपर ने बचा लिया था, लेकिन गेंद उनके पास वापस आ गई, जिसे नेट में डाल दिया। भारत ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 5वें मिनट में दूसरा गोल दागा। वरिंदर सिंह ने शांत रहते हुए गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। कोरिया ने पहले क्वार्टर के बाकी समय में अपनी रणनीति को फिर से बनाने की कोशिश में खेल की गति धीमी कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
French Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना
RCB बनी IPL 2026 की चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर जमाया कब्जा
IPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज
दूसरे क्वार्टर में दोनों तरफ से जोरदार खेल देखने को मिला, लेकिन किसी भी टीम ने सर्कल के अंदर कोई खास मौका नहीं बनाया। 21वें मिनट में, कोरिया को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान जेह्योक (21′) ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर पहले हाफ में गोल का अंतर आधा कर दिया।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने आक्रामक तरीके से की। 36वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। हालांकि, कोरियाई डिफेंस ने गोल पर किए गए शुरुआती शॉट को रोक लिया था, लेकिन वे समय पर गेंद को बाहर नहीं निकाल पाए। कुशवाहा ने इस मौके का फायदा उठाते हुए शाम का अपना दूसरा गोल कर दिया।
ये भी पढ़ें: RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
तीसरे क्वार्टर के आखिर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। 53वें मिनट में, कोरिया गोल करने के बेहद करीब पहुंच गया था। किम डोयुन ने गेंद को गोल की तरफ डिफ्लेक्ट किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर आयुष रजक ने अपनी स्टिक से शानदार बचाव किया। ठीक अगले ही मिनट, भारत ने शाहरुख (54′) की बदौलत चौथा गोल करके जवाब दिया, उन्होंने एक जोरदार शॉट लगाया जो गोल से टकराया और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।
एजेंसी इनपुट के साथ
