- Hindi News »
- Sports »
- India Ranked 124th In Fifa Rankings Argentina Remained Number 1
फीफा फुटबॉल पुरूष रैंकिंग में फिसली भारतीय फुटबॉल टीम, कौन सी टीम रही नंबर वन
फीफा फुटबॉल पुरूष रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम टॉप 100 में अपनी जगह नहीं बना पाई। वहीं 16 बार कोपा अमेरिका का खिताब अपने नाम कर चुकी अर्जेंटीना ने टॉप रैंक हासिल किया है।
- Written By: प्रिया जैस

भारतीय फुटबॉल टीम (सौजन्य- एक्स)
नई दिल्ली: फीफा फुटबॉल पुरूष रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम टॉप 100 में अपनी जगह नहीं बना पाई। वहीं 16 बार कोपा अमेरिका का खिताब अपने नाम कर चुकी अर्जेंटीना ने टॉप रैंक हासिल किया है। 2026 के क्वालिफार राउंड में भारत की टीम क्वालिफाय नहीं कर सकी थी। इस कारण भारतीय टीम पीछे रह गई।
भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को जारी फीफा पुरुष रैंकिंग में 124वें स्थान पर बरकरार है जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन और कोपा अमेरिका विजेता अर्जेंटीना ने अपना शीर्ष स्थान को और मजबूत किया है।
जून में जारी फीफा रैंकिंग में भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम सूची में तीन पायदान नीचे खिसक गई थी। ऐसा उसके कतर और अफगानिस्तान से 2026 विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने में सफल न हो पाने के कारण हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा प्रेसिडेंट ने ICC अध्यक्ष जय शाह से की मुलाकात, साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है जियानी इन्फेंटिनी
ट्रंप को नहीं मिला नोबेल तो अमेरिका ने बनाया खुद का FIFA पीस अवार्ड, पहली बार ट्रंप को मिला सम्मान
FIFA रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम फिसली, 9 सालों में सबसे निचले पायदान पर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना ने किया क्वालीफाई, अब कोच ने मेसी को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान
Some BIG movements in the latest #FIFARanking! 📈 — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 18, 2024
भारत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी 99
पिछले साल दिसंबर से भारत की रैंकिंग में खिसकती जा रही है। भारतीय टीम पिछले साल शीर्ष 100 में पहुंची थी जिसमें उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 99 रही थी। लेकिन इसके बाद से उसका खिसकना जारी है। बात की जाए एशिया कि तो एशिया में भारत 22वें स्थान पर बरकरार है जिसमें वह लेबनान, फलस्तीन और वियतनाम से पीछे है।
शीर्ष स्थान पर अर्जेंटीना
अर्जेंटीना ने सफलतापूर्वक कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखने के बाद रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत कर ली है। फ्रांस (दूसरी रैंकिंग) यूरो 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दूसरे स्थान पर है।
हाल में यूरोपीय चैम्पियन बनी स्पेन को अपनी जीत का फायदा हुआ और स्पेन पांच पायदान के फायदे से तीसरी रैंकिंग पर पहुंची। वहीं उससे हारने वाली टीम इंग्लैंड एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गयी। इंग्लैंड ने रैंकिग में ब्राजील को पछाड़ दिया जो एक पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंची।
बेल्जियम रैंकिंग में छठे, नीदरलैंड सातवें, पुर्तगाल आठवें और कोलंबिया नौंवे स्थान पर काबिज हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India ranked 124th in fifa rankings argentina remained number 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जमानत पर छूटा ‘दरिंदा’ और मर गई ‘इंसाफ’ की उम्मीद: लखीमपुर में दलित किशोरी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?
Feb 23, 2026 | 04:08 PMहोली से पहले घर से तुरंत निकाल फेंके ये 6 चीजें, वरना रुक सकती है तरक्की
Feb 23, 2026 | 04:06 PMजापान में बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारतीय लोको पायलट; 4 मिनट के Video में दिखी गजब की फुर्ती
Feb 23, 2026 | 04:06 PMताडोबा में टाइग्रेस कुवानी के जुड़वा शावकों की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Feb 23, 2026 | 04:05 PM6 लाख में 7-सीटर का सपना, नई Nissan Gravite दे रही है Ertiga को खुली चुनौती, जानिए किसमें है असली फायदा
Feb 23, 2026 | 04:04 PM‘जल्द करेंगे वापसी…’, साउथ अफ्रीका से हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात
Feb 23, 2026 | 04:03 PM‘अगर पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया बड़ा दावा, VIDEO ने बढ़ाई हलचल
Feb 23, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














