Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैप्टन गिल के सामने होगी टॉस जीतने की चुनौती, इस पिच पर कितने मुकाबले जीत चुका है भारत? जानें कैसा है रिकॉर्ड

Ind vs Nz Rajkot ODI: राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम बल्लेबाजों के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। यहां अब तक कोई टीम रन चेज़ करके नहीं जीती, अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 14, 2026 | 10:02 AM

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Vs New Zealand 2nd ODI: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। नए राजकोट स्टेडियम ने अब तक केवल चार वनडे मुकाबलों की मेजबानी की है और इन चारों में कोई भी टीम रन चेज करके जीत हासिल नहीं कर पाई है। इसके अलावा, इन चार मैचों में तीन बार ऐसा हुआ कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 300 से अधिक रन बनाए। यह संकेत देता है कि यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है।

राजकोट में पहला वनडे मैच 11 जनवरी 2013 को खेला गया था। उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत 316/9 रन ही बना पाया। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि यहां बल्लेबाजी को मदद मिलती है और रन बनाना आसान रहता है।

टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे

सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुआ था, भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सीरीज में भारत 0-1 से आगे चल रहा है। सीरीज का तीसरा वनडे इंदौर में खेला जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर का तूफानी अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने गुजरात जॉयंट्स को 7 विकेट से रौंदा

विराट कोहली और रोहित शर्मा बना रहे भारत की वनडे रणनीति, भारतीय टीम के कोच ने किया बड़ा खुलासा

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची पंजाब की टीम, मध्य प्रदेश को 183 रनों से दी करारी शिकस्त

IND vs NZ: राजकोट में रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, 2 छक्के लगाते ही रचेंगे इतिहास

कैसी है राजकोट की पिच?

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट और बैटिंग-फ्रेंडली होती है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान होता है। तेज गेंदबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित होता है क्योंकि सीम मूवमेंट और उछाल कम रहता है। मिडल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह ट्रैक बल्लेबाजों के पक्ष में रहता है। यही वजह है कि राजकोट में अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

राजकोट स्टेडियम में अब तक खेले गए चार वनडे मुकाबलों का रिकॉर्ड:

  • 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया।
  • 2020: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया।
  • 2015: साउथ अफ्रीका ने भारत को 18 रन से हराया।
  • 2013: इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बडोनी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज शामिल हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11:  डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ज़ैक फाउल्क्स और आदित्य अशोक/जेडेन लेनोक्स खेल सकते हैं।

India nz 2nd odi rajakot ground strange toss record gill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 09:47 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • IND Vs NZ
  • Rohit Sharma
  • Shubman Gill
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.