श्रीलंका के गेंदबाज सुरंगा लकमल का राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने पवेलियन में किया जोरदार स्वागत, देखें वीडियो
सुरंगा लकमल ने भारत दौरे से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था।
- Written By: काजल चोपड़े
बेंगलुरु, भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2nd Test Match) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। यह मैच श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) के लिए काफी खास रहने वाला है। दरअसल, इस मैच के सुरंगा लकमल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। सुरंगा लकमल ने भारत दौरे से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था।
भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2nd Test Match) के बीच खेला जा रहे दूसरे मैच के दूसरे दिन एक खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के बाद वापस पवेलियन लौटे तब भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें बधाई दी।
हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) ने इस खूबसूरत नज़ारे का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली सुरंगा लकमल से हाथ मिलाते हैं और उन्हें उनके शानदर करियर के लिए बधाई देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Head Coach Rahul Dravid and former #TeamIndia Captain @imVkohli congratulate Suranga Lakmal as he is all set to bid adieu to international cricket.@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/Vroo0mlQLB — BCCI (@BCCI) March 13, 2022
मैच की बात करें तो, दूसरे डे-नाइट मैच के दूसरे दिन में भारत ने श्रीलंका को 447 रनों का लक्ष्य दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की टीम मैच की पहली पारी में 109 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
इसके बाद बल्लेबाजी भारत ने दूसरी पारी में 303 रनों पर अपनी पारी घोषित करते हुए श्रीलंका 447 रनों का लक्ष्य दिया। बता दें कि, दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत ने पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है।
