-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Sa 1st T20i Team India Probable Playing Xi Ruturaj Gaikwad Rishabh Pant
बड़ा सवाल: केएल राहुल हुए बाहर, अब कौन करेगा ओपनिंग? जानें क्या होगी संभावित Playing XI
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 9 जून को पहला टी20 मैच (IND vs SA 1st T20) खेला जाना है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत फिलहाल आईसीसी की टी20 रैंकिंग (ICC Ranking) में सबसे ऊपर के पायदान पर मौजूद है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम चौथे नंबर पर है। ऐसे में टीम इंडिया को शीर्ष पर रहने के लिए मुकाबले को जीतना आवश्यक होगा। लेकिन, केएल राहुल (KL Rahul) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के सीरीज से बाहर होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
कौन करेगा ओपनिंग?
इस समय पहले टी20 मैच को लेकर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि, बल्लेबाजी के लिए ओपनिंग कौन करेगा? दरअसल, केएल राहुल चोट की वजह से पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि कप्तानी ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। ऐसे में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर कौन मैदान पर उतरेगा, यह सवाल अब खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
गायकवाड़-ईशान कर सकते हैं ओपनिंग!
केएल राहुल के सीरीज से बाहर होने के बाद अब पहले टी20 में ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। जबकि इस मैच को लेकर सबकी निगाहें उमरान मलिक पर टिकी है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस गेंदबाज को आज के मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं?
भारत का रहा दबदबा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को नौ, जबकि साउथ अफ्रीका को छह मैचों में जीत मिली। ऐसे में यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है। हालांकि, इस सीरीज में केएल राहुल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स धाकड़ प्लेयर की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को उनकी कमी खल सकती है।
टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वेन डर डुसेन, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, एनरिक नोर्किया।
Ind vs sa 1st t20i team india probable playing xi ruturaj gaikwad rishabh pant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संबल योजना की राशि जारी कराने के नाम पर रिश्वत, नगर निगम की वार्ड प्रभारी रंगे हाथ पकड़ाई
Jul 23, 2026 | 05:39 PMCJP Protest: सोशल मीडिया पर वायरल NSA के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, बोली- CJP आंदोलन से नहीं जुड़ा आदेश
Jul 23, 2026 | 05:39 PMKids Weight Training: क्या बच्चों के लिए वेट ट्रेनिंग सुरक्षित है? जानें सही उम्र, फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 23, 2026 | 05:38 PMमौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक
Jul 23, 2026 | 05:33 PMग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय गेट पर लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन; सड़कों पर उतरी OBC महासभा
Jul 23, 2026 | 05:33 PMमुंबई: बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनें लड़खड़ाई,परेशान यात्रियों को खाना-पानी का वितरण, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूएल
Jul 23, 2026 | 05:30 PMकौन हैं रिया अहीर? मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटकर खड़ी रहीं मॉडल, छात्रों की रिहाई के बाद इंटरनेट पर छाईं
Jul 23, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














