-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Pak Icc T20 Wc 2021 Batting Coach Of Pakistan Told Who Is The Most Dangerous Batsman Of India Babar Azam
पाकिस्तान के इस बैटिंग कोच ने बताया कौन है भारत का सबसे खतरनाक बल्लेबाज़, बाबर आजम रहें सावधान
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
-विनय कुमार
रविवार, 24 अक्टूबर को होने वाले दो दुश्मन देशों की क्रिकेट टीम के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले का दर्शक ही नहीं क्रिकेट की दुनिया की नामी हस्तियों को भी बेकरार कर रखा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन (Mathew Hayden) ने कहा है कि ICC T20 WORLD CUP, 2021के तहत, रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिक्रेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत में दोनों टीमों की इम्तिहान होगी। और ये देखना होगा कि पाकिस्तान और भारत की टीमों में से कौन सा कप्तान इस हाई वोल्टेज मैच में दबाव को कितने बेहतर तरीके से हैंडल से करता है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच (एडवाइजर) मैथ्यू हेडेन ने कहा कि इस बड़े मुकाबले में गलती की गुंजाइश गहुत कम होगी, इसलिए मुकाबले के रिजल्ट में लीडरशिप की खास भूमिका होगी। मैथ्यू हेडेन ने टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर कप्तान ‘कैप्टेन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन (Eoin Morgan) का उदाहरण देते हुए कहा कि, हालांकि, इन दोनों कप्तानों निजी प्रदर्शन एक बल्लेबाज के तौर पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन दोनों ने इस ताज़ा सीजन की IPL 2021 में अपनी टीम की शानदार कप्तानी की।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
मैथ्यू हेडेन (Mathew Hayden) ने कहा, “उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं था, जितना उनके पिछले आंकड़े बताते हैं। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने (MS Dhoni and Eoin Morgan) अपनी टीम की कप्तानी की और खुद को सिचुएशन में ढाला, उसकी बदौलत उनकी टीमें IPL 2021 के फाइनल पहुंच पाई।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि आने वाले मुकाबलों टीम लीडरशिप महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि, UAE के हालात में गलती की गुंजाइश बहुत कम होगी और वहां हालात आसान नहीं होंगे।” मैथ्यू हेडेन ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को एक लीडर के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका निभानी होगी।
हेडेन कहा, ‘कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उस पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि उसे निशाना बनाया जाएगा और सभी उस पर हावी होने का प्रयास करेंगे. बाबर को बल्लेबाज और कप्तान की अपनी भूमिका निभानी होगी.’ पिछले कुछ वर्षों से भारतीय क्रिकेट पर करीबी नजर रखने वाले हेडन का मानना है कि पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकेश राहुल और ऋषभ पंत होंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी के सलाहकार मैथ्यू हेडेन ने कहा, “मैंने लोकेश राहुल (KL Rahul) को आगे बढ़ते देखा है। और, वह पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। मैंने उसका संघर्ष और छोटे फॉर्मट में उसका दबदबा देखा है। मैंने ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batsman) को भी देखा है। वह किस नकद बोलिंग अटैक को नेस्तनाबूद करते हैं। उन्हें अवसर मिला है और वह स्थितियों को हैंडल करने के लिए उसी नजरिए से देखते हैं।”
Ind vs pak icc t20 wc 2021 batting coach of pakistan told who is the most dangerous batsman of india babar azam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














