Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले T20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को दी जबरदस्त पटखनी, Hardik Pandya बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 08, 2022 | 09:10 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच बीती रात खेला गया। भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली। Pehl बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 198 रन बनाए और इंग्लैंड कल के लिए 199 रनों का टारगेट दिया। टारगेट को चेज़ करने उतरी इंग्लैंड की टीम 148 रनों पर ऑल आउट हो गई। 

मैच की घटनाएं

सम्बंधित ख़बरें

देवरिया के क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ प्लेयर को मिला जिंदा देसी मुर्गा, वीडियो वायरल

IND vs NZ: ईशान के शतक के बाद अर्शदीप के पंजे में फंसे कीवी, तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

IND vs NZ 5th T20I: त‍िरुवनंतपुरम T20 में कैसी रहेगी भारत की प्लेइंग 11? हार्दिक पांड्या रह सकते हैं बाहर

रन चुराने के चक्कर में चालाक बन रहा था कीवी बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या ने मारा ऐसा थ्रो…कर दिया काम तमाम

  • भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 8 विकेट पर 198 रन
  • टारगेट चेज़ करते हुए इंग्लैंड ने बनाए 10 विकेट पर 148 रन
  • नतीजा : 50 रनों के भारी अंतर से भारत की जीत।
  • प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player of The Match) बने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)। हार्दिक ने इस मैच में 50 रन बनाए और बोलिंग करते हुए 4 विकेट भी चटकाए। 

इंग्लैंड की पारी ऐसी रही

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी कप्तान जोस बटलर और सलामाई बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने की। भारत की तरफ से पहला ओवर करने वाले घातक तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार.l ने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। बटलर शून्य पर निपट गए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड मलान भी 14 गेंदों में 21 रन बनाकर चलते बने। मैच के पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मलान को आउट किया और लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingston) भी पांड्या का शिकार बने। वे खाता भी नहीं खोल पाए।

इंग्लैंड ने अपने पॉवरप्ले की बल्लेबाज़ी में 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए। पॉवरप्ले के बाद पहली गेंद पर जेसन रॉय (Jason Roy) को भी हार्दिक पांड्या ने पवेलियन का रास्ता नपवा दिया। यह हार्दिक का तीसरा विकेट था।

5वें विकेट के लिए ब्रुक और मोइन अली (Brook and Moeen Ali) के बीच बढ़िया पार्टनरशिप हुई। दोनों ने मिलकर 61 रन जोड़े। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने तोड़ दिया। चहल ने हैरी ब्रुक का विकेट ले लिए।

इसके बाद मोईन अली (Moeen Ali) भी चलता कर दिए गए। मोईन अली ने जैसे ही युजवेंद्र चहल की गेंद पर आगे बढ़कर खेलना चाहा, गेंद ने धोखा दिया और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Wicket-keeper) ने स्टंप कर दिया।

इसके बाद, इंग्लैंड की हार करीब करीब तय हो चुकी थी। बस औपचारिकताबाकी थी। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मैच के अंतिम ओवर में 10वां विकेट चटकाकर मैच समाप्त कर दिया और अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में शानदार डेब्यू करते हुए 3.3 ओवर की गेंदबाज़ी में 1 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इंग्लैंड हार गई। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और शानदार जीत मिली। 

Ind vs eng in the first t20 match india gave a tremendous knock to england hardik pandya became the player of the match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2022 | 09:10 AM

Topics:  

  • Hardik Pandya
  • Man Of The Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.