जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Hardik Pandya Ruled Out: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है।
- Written By: संजय बिष्ट
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Injury: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले का समापन हो चुका है, जिसे शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। अब इसके बाद आगामी 13 जून से दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इससे पहले हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जांघ की मांसपेशियों में खिचाव (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) के चलते इस पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया पर के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।
तीन हफ्ते में होगी रिकवरी
हार्दिक पांड्या को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है, जिसका मतलब होता है कि जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिचाव। ये रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल अपडेट में सामने आई है। बताया जा रहा है कि पांड्या को इसकी रिकवरी के लिए करीब 20-21 दिन यानी तीन सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) की चोट का मामला सामने आया। जिसके बाद वो इससे उबरने के लिए फिटनेस क्लियरेंस लेने के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) पहुंचे थे। जांच के दौरान पता चला कि हार्दिक को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की दिक्कत है। इसके बाद पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज चलने तक वो रिकवरी नहीं कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
10 जून का इतिहास: भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
जानिए बेन स्टोक्स और एटकिंसन से नाइट क्लब में भिड़ने वाला कौन है वो ‘महाबली’? हाइट 6.5 फीट और वजन 125 किलो
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।
नोट: बीसीसीआई ने अभी हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
IND-AFG सीरीज का कार्यक्रम
- 13 जून- पहला वनडे- धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
- 17 जून- दूसरा वनडे- लखनऊ- दोपहर 1:30 बजे
- 20 जून- तीसरा वनडे- चेन्नई- दोपहर 1:30 बजे
