जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, टेस्ट में नंबर 1 बनने के साथ ही ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
- Written By: मृणाल पाठक
जसप्रित बुमराह (PIC Credit: X)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज (ICC Test Ranking) बन गए हैं। विशाखापत्तनम टेस्ट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 9 विकेट झटके थे। जिसके बाद बुधवार को जारी हुई आईसीसी (ICC) की ताजा रैंकिंग में बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) को पीछे छोड़ नंबर एक स्थान अपने नाम कर लिया है।
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के जीत के हीरो
अभी तक टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर अश्विन विराजमान थे। हालांकि जसप्रीत बुमराह ने अब उन्हें पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल कर दिया है। जबकि अश्विन दो स्थान नीचे गिरकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में शानदार फॉर्म दिखाया है। वह दूसरे टेस्ट में तो टीम इंडिया की जीत के हीरो भी रहे।
JASPRIT BUMRAH BECOMES THE NUMBER 1 RANKED TEST BOWLER IN THE WORLD. 🇮🇳 pic.twitter.com/ixK5Cw6jbf — Johns. (@CricCrazyJohns) February 7, 2024
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
15 विकेट लेकर पहले स्थान पर जसप्रीत
जसप्रीत बुमराह ने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट झटके। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। इसी खास प्रदर्शन का उन्हें फल मिला है। वह फिलहाल इस सीरीज में दो मैचों में 15 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। 45 रन देकर छह विकेट उनका इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।
बुमराह ने रचा इतिहास
जसप्रीत बुमराह टेस्ट से पहले वनडे और टी20 में भी नंबर एक गेंदबाज रह चुके हैं। ऐसे में अब टेस्ट में नंबर वन बनते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। बुमराह तीनों प्रारूप में नंबर एक पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी गेंदबाज यह कारनामा नहीं किया है।
कोहली के खास क्लब में शामिल
इतना ही नहीं बुमराह विराट कोहली के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। वह विराट के अलावा एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने तीनों प्रारूप में नंबर एक पायदान हासिल किया हो। वहीँ जसप्रीत बुमराह से पहले अब तक कोई भी तेज़ गेंदबाज टेस्ट में नंबर वन नहीं बन पाया है। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं।
