Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समंदर से ‘सुपर हीरो’ के अंदाज़ में बाहर आए ऋषभ पंत, टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ भव्य स्वागत- वीडियो

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jul 11, 2022 | 01:26 PM

Screengrab From Posted Video

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) खेला जाएगा। जिसका एक प्रोमो वीडियो ICC ने लॉन्च भी कर दिया है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि, इसमें भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत सुपर हीरो (Rishabh Pant) की तरह नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में पंत सुपर हीरो की तरह समुद्र से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वर्ल्ड कप का यह प्रोमो वीडियो (T20 WC Promo Video) काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

ICC ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘बड़े समय में आपका स्वागत है। ऋषभ पंत।’ सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों द्वारा यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

Welcome to The Big Time, Rishabh Pant 🚁​ 🚁#T20WorldCup pic.twitter.com/ZUSK63ssFZ — T20 World Cup (@T20WorldCup) July 10, 2022

सम्बंधित ख़बरें

अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! वेस्टइंडीज का ये घातक ऑलराउंडर हुआ फिट, वानखेड़े में जलवा दिखाने को तैयार

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स

MMA की दुनिया में संग्राम सिंह रचेंगे इतिहास, अर्जेंटीना की धरती पर मुकाबला करने वाले बनेंगे पहले भारतीय फाइटर

IND vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम का कैसा है रिकॉर्ड? यहां देखें अब तक का सबसे सफल रन चेज रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप का यह प्रोमो वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, वीडियो की वजह से ऋषभ पंत ट्रोल भी हो गए हैं। लोगों का कहना है कि, वर्ल्ड कप के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है और न ही ऐसी जानकारी मिली है कि, ऋषभ पंत टीम में हर हाल में शामिल होंगे। ऐसे में ICC के प्रोमो वीडियो में पंत को जगह मिलना थोड़ा अजीब है।

ज्ञात हो कि, पंत इस समय शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला तेज़ी से गरजा है। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 111 बॉल पर 146 रनों की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में फिफ्टी लगाई थी। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ओपनिंग भी की है। 

बता दें कि, इस बार का टी20 वर्ल्ड  कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेल जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के पहले 6 दिन यानी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड के मुकाबले होने हैं। उसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे। 

Icc t20 world cup 2022 promo video viral rishabh pant in super heri getup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2022 | 01:26 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC
  • ICC Tournament
  • Rishabh Pant
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.