- Hindi News »
- Sports »
- Icc T20 Ranking Axar Patel And Yashasvi Jaiswal In Top 10
यशस्वी-अक्षर की टी20 विश्व कप में जगह पक्की! ICC के टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल
- Written By: मृणाल पाठक

अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल (PIC Credit
दुबई: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही श्रृंखला के शुरूआती दो मैच में प्रदर्शन की बदौलत भारत (IND vs AFG T20 Series) के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) बुधवार को ताजा जारी आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग (ICC T20 Ranking) में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गये जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी छठे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला में पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में समान छह विकेट से जीत हासिल की जिसमें पटेल ने 23 रन देकर दो और 16 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। इससे वह आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में दो पायदान के उछाल से 16वें स्थान पर पहुंच गये। जायसवाल ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 34 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी जिससे उन्हें सात पायदान का फायदा हुआ और वह भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गये।
इतना ही नहीं अगर अक्सार पटेल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन ऐसा ही चलते हुए आया तो इन दोनों खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। दोनों खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से टी20 विश्व कप में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल हो जाएंगे। ऐसे में यह रैंकिंग उनके हक के लिए काफी शानदार है।
सम्बंधित ख़बरें
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
Celebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई
कीवियों को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का ‘देसी’ जश्न, मैदान पर ही शुरू हुआ डांस, देखें PHOTOS
वहीं बायें हाथ के बल्लेबाज शिवम दूबे लगातार 60 और 63 रन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 265वें स्थान से उछलकर 58वें स्थान पर काबिज हो गये। बल्लेबाज शुभमन गिल सात पायदान के लाभ से 60वें स्थान जबकि बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा तीन पायदान के फायदे से संयुक्त 61वें स्थान पर बने हुए हैं। बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चार पायदान के उछाल से 21वें स्थान पर पहुंच गये।
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में नजीबुल्लाह जदरान (46) और मोहम्मद नबी (54) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ। न्यूजीलैंड के फिन एलेन पाकिस्तान के खिलाफ 34 और 74 रन की पारियों से बल्लेबाजी रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गये। उनके साथी टिम साउदी गेंदबाजी सूची में आठ पायदान के लाभ से 18वें नंबर पर पहुंचे। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतकों से एक पायदान का फायदा हुआ जिससे वह चौथे स्थान पर काबिज हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Icc t20 ranking axar patel and yashasvi jaiswal in top 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अस्पताल में अभिरा को मारने पहुंची मेहर, अरमान ने रंगे हाथों पकड़ा सच
Apr 12, 2026 | 02:28 PMLIVEIPL 2026 LSG vs GT Live: लखनऊ की भिड़ंत गुजरात से, पंत के सामने होगी गिल की चुनौती
Apr 12, 2026 | 02:27 PMBhiwandi में दफन गुटखा फिर हुआ गायब, 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया
Apr 12, 2026 | 02:25 PMआखिरी बार गुनगुनाती आशाताई…मंत्री आशीष शेलार की वो पोस्ट, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं
Apr 12, 2026 | 02:13 PMIPL 2026 में मचा बवाल! डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर, ललित मोदी ने की सस्पेंड करने की मांग
Apr 12, 2026 | 02:12 PM‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
Apr 12, 2026 | 02:10 PMआशा भोसले के लिए पागल थे शादीशुदा ओपी नय्यर, लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट, घर तक पहुंच गई थी लड़ाई
Apr 12, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














