Solapur Fake Baba: सोलापुर में ढोंगी बाबा मनोहर भोसले गिरफ्तार, काला जादू और ठगी के आरोप

Solapur Fake Baba Manoj Bhosale: सोलापुर में कथित ढोंगी बाबा मनोहर भोसले को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। उस पर काला जादू, यौन शोषण और ठगी के आरोप हैं। उसकी संपत्ति को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।
solapur-fake-baba-manoj-bhosale-arrest-fraud-black-magic
मनोहर मामा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Solapur Fake Baba Manoj Bhosale Arrest: काला जादू, यौन शोषण और ठगी जैसे गंभीर मामलों में घिरे कथित ढोंगी बाबा मनोहर मामा भोसले को कुडूवाडी पुलिस की टीम ने पुणे के मांजरी क्षेत्र से दोबारा गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर मनोहर भोसले उर्फ मनोहर बाबा चर्चा में आ गया है। खुद को 'संत का बालूमामा अवतार' बताने वाले मनोहर की पूरी कुंडली अब सामने आई है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मनोहर भोसले लोगों को यह कहकर अपने जाल में फंसाता था कि वह संत बालूमामा का अवतार है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक कर सकता है।

इसके नाम पर वह लोगों से बबूल के पत्ते, शक्कर और भंडारा खरीदवाता था। वर्ष 2021 में शशिकांत खरात से 2 लाख 51 हजार रुपये की ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसी वर्ष आश्रम में महिला के साथ यौन शोषण के आरोप में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

डीएड में असफलता के बाद चुना अंधविश्वास का रास्ता

इंदापुर तहसील के लासुर्णे गांव का रहने वाला मनोहर भोसले कभी शिक्षक बनने का सपना देखता था। वह डीएड की पढ़ाई कर रहा था लेकिन लगातार 2 बार परीक्षा में असफल रहा। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़कर कथित तौर पर बंगाल का रुख किया जहां जादू-टोना सीखने की चर्चा रही। लौटने के बाद करमाला तहसील के उंदरगांव में रिश्तेदारों के यहां रहकर उसने लोगों को अपने प्रभाव में लेना शुरू किया। धीरे-धीरे उसका प्रभाव मुंबई, पुणे जैसे बड़े शहरों तक पहुंच गया और झोपड़ी में रहने वाला मनोहर भोसले देखते ही देखते आलीशान आश्रम का मालिक बन बैठा।

भविष्यवाणी और 'चमत्कार' के नाम पर जाल

मनोहर भोसले लोगों का भविष्य बताने और उनके अतीत की बातें बताकर खुद को 'दिव्य शक्तियों वाला बताता था। अमावस्या और पूर्णिमा के दिनों में उसके आश्रम में नेताओं और भक्तों की महंगी गाड़ियों की कतारें लगने लगीं।

इसी दौरान उसे 'बालूमामा का अवतार' मानने वालों की संख्या बढ़ती गई। 2021 में यौन शोषण और कैंसर ठीक करने के नाम पर ठगी के मामले सामने आने के बाद उसका उंदरगांव स्थित आश्रम बंद करना पड़ा।

घोटी में 27 एकड़ का साम्राज्य जांच के घेरे में

  • उंदरगांव छोड़ने के बाद मनोहर ने करमाला के घोटी गांव में 27 एकड़ जमीन खरीदकर वहां आलीशान आश्रम और फलों के बाग तैयार किए। आरोप है कि उसने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल कर ग्रामीणों पर दबाव बनाने की भी कोशिश की। अब एक बार फिर ठगी के मामले में गिरफ्तारी के बाद घोटी गांव के लोग आक्रामक हो गए हैं।
  • ग्रामस्थों ने सोलापुर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी को लिखित शिकायत देकर आश्रम की गहन जांच कर उसे तत्काल बंद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com