Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, 16 नंबर की जर्सी पर होगा अब खास खिलाड़ी का हक

पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय हॉकी के बेहद खास गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने संन्यास ले लिया है। पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी मुकाबला था, जिसमें पीआर श्रीजेश ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के लिए हॉकी में कांस्य पदक जीता। अब श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने एक बड़ा फैसला किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 14, 2024 | 01:33 PM

पीआर श्रीजेश (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय हॉकी के बेहद खास गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने संन्यास ले लिया है। पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी मुकाबला था, जिसमें पीआर श्रीजेश ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के लिए हॉकी में कांस्य पदक जीता।

भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से पिछड़ गई लेकिन कांस्य पदक मुकाबले में टीम ने बिल्कुल भी कोई कोताही नहीं बरती और भारत के खाते में पदक की बढ़ोतरी की। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अब हॉकी से संन्यास ले लिया है।

हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया। श्रीजेश ने हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद खेल को अलविदा कह दिया।

सम्बंधित ख़बरें

IOA ने एजीएम में लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट को 10 लाख और फेडरेशन को मिलेंगे 20 लाख रुपये

हमें 100 मेडल जीतने हैं, ICC चेयरमैन जय शाह का बड़ा बयान, ओलंपिक 2036 के मेजबानी के लिए तैयार भारत

करनाल में नीरज चोपड़ा का भव्य रिसेप्शन, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Year Ender 2025: क्रिकेट ही नहीं, इन खेलों में भी बजा भारत का डंका, पढ़ें साल की सबसे बड़ी खबरें

यह भी पढ़ें- ताइवान ने इस खिलाड़ी की पेरिस से वापसी के लिए तैनात किए F-16 लड़ाकू विमान

हॉकी इंडिया के महासचिव ने की घोषणा

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे।

An era of excellence ends as Hockey India retires the iconic No. 16 jersey of PR Sreejesh. From impossible saves to inspiring generations, Sreejesh’s legacy will forever be etched in the history of Indian hockey. 🏑🇮🇳 #IndiaKaGame #HockeyIndia #SreejeshFelicitation… pic.twitter.com/yelBLMtAAq — Hockey India (@TheHockeyIndia) August 14, 2024

भोला नाथ ने श्रीजेश के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, ‘‘श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं। हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे।”

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीजेश दूसरे श्रीजेश को जूनियर टीम में तैयार करेगा (श्रीजेश जूनियर टीम में अपने जैसे किसी खिलाड़ी को तैयार करेगा जो 16 नंबर की जर्सी पहनेगा)।”

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड vs श्रीलंका: टेस्ट सीरीज से बेन स्टोक्स बाहर, अब ये संभालेंगे इंग्लैंड टीम की कमान

पीआर श्रीजेश का सफर

पीआर श्रीजेश दो दशकों से भारतीय हॉकी टीम के महत्वपूर्ण गोलकीपर रहे है। 36 साल के श्रीजेश भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप में खेल चुके है। पेरिस ओलंपिक श्रीजेश का चौथा ओलंपिक था। पीआर श्रीजेश के गोलकीपींग करते भारत ने अब तक हॉकी में दो ओलंपिक के कांस्य पदक भारत के लिए जीते है। अपने करियर में श्रीजेश ने भारत के लिए 336 मैच खेले है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Hockey india made a big announcement in honor of pr sreejesh retirement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2024 | 01:33 PM

Topics:  

  • Olympic Games
  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.