Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK vs MI: चेन्नई एक्सप्रेस या फिर मुंबई लोकल, किसका पलड़ा भारी, जानिए दोनों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला 23 मार्च को होगा। वैसे ये दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Mar 22, 2025 | 04:00 PM

सीएसके और एमआई की टीम (फोटो सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला 23 मार्च को होगा। वैसे ये दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक है। ऐसे में दोनों टीमों के पास फैंस की तादात भी काफी ज्यादा है। एक के पास धौनी का फैन बेस है तो दूसरे के पास अनुभवी खिलाड़ियों का बैकअप। पहले मैच में दोनों टीमें किसी भी कीमत पर इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। इसके लिए पहले से ही टीमें जमकर तैयारी भी कर रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांच बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच ही बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। हांलाकि अभी ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम की कप्तानी नहीं करते हैं। इस साल चेन्नई के लिए युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। मुंबई के लिए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कप्तान के रूप में खेलेंगे। लेकिन इस साल के पहले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव चेन्नई के खिलाफ मुंबई की कप्तानी करेंगे।

जीत के मामले में मुंबई है भारी

अगर बात करें आईपीएल इतिहास में ज्यादा जीत की तो यहां पर मुंबई की टीम चेन्नई पर भारती पड़ते हुए दिखाई देती है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस लीग में कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 20 बार मुंबई तो 17 बार चेन्नई की टीम ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई की टीम के पास ये एडवांटेज होगा।  जिसका टीम फायदा उठाना चाहेगी।

आईपीएल 2025 में MI और CSK का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, अल्लाह गजनफर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, बेवन जैकब्स, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, राज बावा, सीस टॉप्ली, रॉबिन मिन्ज, रायन रिकेल्टन, सत्यनारायण राजू, श्रीजीत कृष्णन और ट्रेंट बोल्ट।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आर. अश्विन, विजय शंकर, सैम करन, अंशुल कंबोज, दीपक हुड्डा, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नैथन एलि, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना।

Head to head statistics of chennai super kings and mumbai indians in ipl history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2025 | 04:00 PM

Topics:  

  • BCCI IPL
  • Chennai Super King
  • IPL
  • Mumbai Indians

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026: रेप केस में यश दयाल की बेल खारिज, विराट कोहली की RCB में टेंशन

2

चोरी की चोरी, ऊपर से सीनाजोरी! लंदन में पार्टी और भारत पर तंज, खून खौला देगा मोदी-माल्या का ये VIDEO

3

अक्षर पटेल की होगी छुट्टी! दिल्ली कैपिटल्स कप्तान बदलने की तैयारी में, इस खिलाड़ी को दी जाएगी कमान

4

LSG का मास्टरस्ट्रोक! IPL से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजे जाएंगे लखनऊ के गेंदबाज, अभी से शुरू हुई तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.