-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Hardik Pandya Explains The Importance Of Winning Champions Trophy 2025
Hardik Pandya: 2017 में टूटा दिल, 2025 में लिया बदला, हार्दिक के लिए कुछ ऐसा रहा 7 साल का सफर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
चैंपियन ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय टीम ने फाइलन में पहुंचने से पहले कुल 4 मुकाबले खेले थे और इन सभी मुकाबलों में टीम को एकतरफा जीत मिली। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड थी।

हार्दिक पांड्या, (सोर्स- X/@hardikpandya7)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टी ने हाल में ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को अपने नाम कर विश्व क्रिकेट में अपनी धाक कायम रखी है। इस दौरान भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से ही योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक ने चैंपियन ट्रॉफी में 5.83 रन प्रति ओवर रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जबकि बल्ले से अहम मौकों पर 99 रन का योगदान दिया। इससे पहले साल 2017 की चैंपियनशिप के दौरान हार्दिक भारतीय टीम में एक युवा खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे।
उस वक्त भी उन्होंने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। हांलाकि उस मुकाबले में भारतीय टीम 180 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी। साल 2017 में चैंपियन ट्रॉफी में हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 43 गेंदों में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।अब हार्दिक ने 2017 की हार से लेकर 2025 की जीत तक के सफर के बारे में बात की है।
मैं चैंपियन ट्रॉफी विजेता हूं- हार्दिक पांड्या
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक हार्दिक ने कहा है कि, ” साल 2017 के बाद काम बाकि था। आप जानते हैं कि मैं तब काम पूरा नहीं कर पाया था और अब मुझे बहुत खुशी है। अब मैं कह सकता हूं कि मैं चैंपियन ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा हूं। ये अच्छा महसूस कराता है।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
इसके बाद हार्दिक ने कहा कि, “मुझे ऐसी जीत पसंद है जहां पर हर कोई आता है और अपना दिल लगाता है। ये जीत हिंदुस्तान के लिए थी। अब चैंपियन ट्रॉफी पूरी हो चुकी है। इसके बाद नया लक्ष्य 2026 का टी-20 विश्वकप जीतना है।”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चैंपियन ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय टीम ने फाइलन में पहुंचने से पहले कुल 4 मुकाबले खेले थे और इन सभी मुकाबलों में टीम को एकतरफा जीत मिली। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड थी। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया।
Hardik pandya explains the importance of winning champions trophy 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














