- Hindi News »
- Sports »
- Happy Birthday Rishabh Pant Team Indias Batsman Turns 24 Read Unknown Facts
24 साल के हुए टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत, पढ़ें फर्श से लेकर अर्श तक का सफर
- Written By: सुभाष यादव

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Happy Birthday Rishabh Pant) आज 24 साल के हो गए। पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड में हुआ था। पंत की फर्श से लेकर अर्श तक पहुंचने की कहानी बहुत दिक्कतों से भरी रही लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। उत्तराखंड क्रिकेट का कोई भविष्य नहीं था। पंत जब यहां क्रिकेट खेलते थे तो लोग उन्हें दिल्ली जाने की सलाह देते थे।
ऋषभ पंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे क्रिकेटर बनने के अपने संघर्ष के दिनों में गुरुद्वारे में भी सोया करते थे। उन्होंने कहा था कि मैं उत्तराखंड में पैदा हुआ था और रुढ़की में पढता था। जब यहां मैं क्रिकेट खेलता था तो लोग मुझे दिल्ली जाने की सलाह देते थे। मैंने ये मानते हुए यहां आने का फैसला किया। पंत ने बताया कि रुढ़की से दिल्ली मै अभ्यास करने आया करता था। इस दौरान कई बार वह अपनी दीदी के घर पर चले जाते तो कभी गुरुद्वारे में ही सो जाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
फिर दोहराया गया KL राहुल वाला कांड? ऋषभ पंत को सरेआम डांटते दिखे मालिक गोयनका, VIDEO ने मचाया बवाल!
ऋषभ पंत को भारी पड़ा मिचेल मार्श का जीवनदान! अपनी ही गलती का हुए शिकार, DC के खिलाफ फेल रहे लखनऊ के कप्तान
MI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
गौर हो कि क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं जब साल 2017 में इंडियन प्रीमियर लीग के समय उनके पिता का देहांत हो गया था। इस समय पंत सिर्फ 20 साल के थे। वे पिता के अंतिम संस्कार में गए लेकिन दो दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटे और अर्धशतक जड़ दिया। पंत की इस पारी की कई दिग्गजों ने तारीफ भी की थी।
उल्लेखनीय है कि पंत ने साल 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पंत ने अब तक खेले गए 25 टेस्ट मैचों में 39 से अधिक के औसत से 1549 रन बनाए हैं।
वहीं ऋषभ पंत ने 18 वनडे मुकाबले में 33 से अधिक की औसत से 529 रन बनाए हुए हैं। आईपीएल की बात करें तो उन्होंने अब तक 79 पारियों में 2390 रन बनाये हैं। टी-20 की बात करे तो पंत ने इसमें 33 मैचों में 21 से अधिक की औसत से 512 रन बनाये हैं।
Happy birthday rishabh pant team indias batsman turns 24 read unknown facts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार और प्रफुल पटेल में अनबन या सबकुछ ठीक? NCP प्रवक्ता सूरज चौहान ने बताया क्या है पूरा सच
Apr 04, 2026 | 05:35 PMकेरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात
Apr 04, 2026 | 05:34 PMरूहानी और जरीफ ‘अमेरिका के एजेंट’… ईरान में पूर्व राष्ट्रपति को लेकर मचा बवाल, सड़कों पर जलाए गए पोस्टर
Apr 04, 2026 | 05:30 PMIPL 2026: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की उड़ाई धज्जियां, चतुर चाल से बर्बाद कराया DRS
Apr 04, 2026 | 05:26 PM‘लोग सीरियस नहीं लेते…’ Kavita Kaushik ने खोला राज, बताया- क्यों छोड़ना चाहती हैं चंद्रमुखी चौटाला की छवि
Apr 04, 2026 | 05:24 PMगोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश , 7 मवेशी बचाए, तवेरा गाड़ी जब्त
Apr 04, 2026 | 05:22 PMअमरावती में बेजुबान श्वान के साथ बर्बरता; शोरूम के वॉचमैन ने डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, राजापेठ में FIR दर्ज
Apr 04, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














