GT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए कोलकाता ने एक बदलाव किया है। वहीं गुजरात की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज इस मुकाबले में खुलकर खेलें। हम बस चीजों को पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, वरना वे आपकी आलोचना करेंगे। टी20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम पर निर्भर करता है। टीम में एक बदलाव है। एलन की जगह सीफर्ट आए हैं।”
टॉस गंवाने के बाद गिल ने क्या कहा?
हालांकि, गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “सच कहूं तो हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। वरना, यह एक आसान चेज होना चाहिए था। यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
GT vs KKR: ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, गुजरात के खिलाफ 180 रनों पर सिमटी कोलकाता नाइट राइडर्स
फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला
IPL 2026 GT vs KKR Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका, साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
ऐसा रहा दोनों टीम का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में मिलाजुला रहा है। टीम ने इस सीजन खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। केकेआर इस मुकाबले में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
