फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला
Pat Cummins: पैट कमिंस फिटनेस के कारण IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहे, लेकिन अब फिटनेस टेस्ट पास करके SRH से जुड़ गए हैं। उनकी वापसी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संभावित है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Pat Cummins To Join SRH On Friday: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस अब पुरी तरह से फिट हो गए हैं। वो जल्द ही हैदराबाद के लिए कप्तानी भी करते दिखेंगे। पैट कमिंस सीजन शुरू होने से पहले वह टीम से जुड़े थे, लेकिन हाल ही में फिटनेस टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। जहां उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ चुके हैं। हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि कमिंस शुक्रवार 17 अप्रैल को हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, 18 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। 18 को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।
विटोरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “वह आज फ्लाइट ले रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि वह आज शाम तक टीम के साथ जुड़ेंगे।” जब उनसे कमिंस की प्लेइंग XI में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने संकेत दिया कि कमिंस की वापसी 18 अप्रैल को नहीं होगी। उम्मीद है कि 25 अप्रैल के आसपास उनकी प्लेइंग में वापसी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
25 अप्रैल को होगी पैट कमिंस की वापसी
SRH का अगला मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है और उम्मीद की जा रही है कि कमिंस इसी मैच में टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। पैट कमिंस ने खुद भी हाल ही में संकेत दिए थे कि उनका लक्ष्य 25 अप्रैल को RR के खिलाफ मैच से IPL 2026 सीजन में वापसी करना है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैन के सवाल का जवाब देते हुए अपनी उपलब्धता की जानकारी साझा की थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत
इस बीच SRH ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी। 13 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में SRH ने ईशान के 91 रनों की शानदार पारी की बदौलत 216/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर RR को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया गया था। उसी मुकाबले में डेब्यू करने वाले गेंदबाजों प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने चार-चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया और IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाजों में शामिल हो गए।
