Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 GT vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा तीसरा झटका, टिम सीफर्ट भी हुए आउट

GT vs KKR: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 17, 2026 | 07:53 PM
LIVE

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 17 Apr 2026 07:53 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:53 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: टिम सीफर्ट भी लौटे पवेलियन

    कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। टिम सीफर्ट 19 रन बनाकर आउट हो गए। 32 के स्कोर पर कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। रबाडा ने गुजरात को एक और सफलता दिलाई।

  • 17 Apr 2026 07:41 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:41 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता को लगा दूसरा झटका

    कोलकाता को दूसरा झटका अंगकृष रघुवंशी के रूप में लगा। 21 के स्कोर पर 8 रन बनाकर अंगकृष पवेलियन लौट गए। रबाडा ने गुजरात को दूसरी सफलता दिलाई।

  • 17 Apr 2026 07:34 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:34 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: अजिंक्य रहाणे पहले ओवर में ही हुए आउट

    कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका पहले ओवर में ही लगा। रहाणे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रहाणे को सिराज ने चलता किया। कोलकाता को पहला झटका 5 के स्कोर पर लगा।

  • 17 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11

    टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

  • 17 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: ऐसी है गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11

    शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

  • 17 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: टॉस गंवाने के बाद गिल ने क्या कहा?

    टॉस गंवाने के बाद गिल ने कहा कि वो पहले गेंदबाजी ही करना चाहते हैं। गिल ने कहा कि सच कहूँ तो हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे। आस-पास थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में हमारी बैटिंग बीच में ही बिखर गई थी। वरना यह आसानी से चेज़ हो जाना चाहिए था। यह सब आसान चीज़ों को सही करने के बारे में है। हम हमेशा टीम मीटिंग में इसी बारे में बात करते हैं। हम एक ही टीम के साथ खेल रहे हैं।

  • 17 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    17 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के समय रहाणे ने कहा कि पहले बैटिंग करने की सोच रहे हैं, चाहते हैं कि हमारे बैटर खुलकर बैटिंग करें। हम बस पासा पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बैटिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग इसे पसंद करेंगे, नहीं तो वे बुराई करेंगे। T20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम के बारे में है। एक बदलाव, एलन की जगह साइफर्ट आए हैं।

  • 17 Apr 2026 06:34 PM (IST)

    17 Apr 2026 06:34 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: ऐसी है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

    गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 3 मैचों में गुजरात की टीम विजयी रही है। वहीं कोलकाता की टीम केवल 1 मुकाबला ही जीत सकी है। जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। हेड टू हेड में गुजरात टाइटंस का दबदबा है।

  • 17 Apr 2026 06:33 PM (IST)

    17 Apr 2026 06:33 PM (IST)

    GT vs KKR Live Score Update: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में आपका स्वागत है

    नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल के 25वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान कोलकाता को पहली जीत की जरूरत होगी। वहीं गुजरात की टीम अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी।

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Live Score Update: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोलकाता की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। वहीं इस मैच में गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। कोलकाता की टीम को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अब तक 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे नंबर पर है। गुजरात की टीम कोलकाता के खिलाफ जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। वहीं कोलकाता की टीम जीत के साथ खाता खोलने की कोशिश करेगी।

Gt vs kkr live cricket score in hindi gujarat titans vs kolkata knight riders scorecard

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.