- Hindi News »
- Sports »
- Glenn Maxwell Has Chance Two Big Records In
ग्लेन मैक्सवेल की नजरें इतिहास रचने पर, टी20 में दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का है मौका
Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज का दूसरा मैच 12 अग्सत को खेला जाना है। इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
- Written By: संजय बिष्ट

ग्लेन मैक्सवेल (फोटो- सोशल मीडिया)
AUS vs SA: मौजूदा वक्त में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही कंगारू टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त मंगलवार को खेला जाना है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के पास दिग्गज खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है।
अभी ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दो शेष मुकाबले खेलने है। इन दो मुकाबलों में मैक्सवेल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने चांस है। दरअसल, ये मौका कैच पकड़ने को लेकर है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा कैच डेविड वार्नर ने पकड़े हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 62 कैच पकड़ें हैं। दूसरी तरफ इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल अपने साथी खिलाड़ी वार्नर से एक कैच पीछे हैं।
वार्नर को पीछे छोड़ेंगे मैक्सवेल?
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 62 कैच डेविड वार्नर ने लिए हैं। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल 122 मैचों में 61 कैच पकड़ चुके हैं। अगर साउथ अफीका के खिलाफ सीरीज के बाकी दो मैचों में मैक्सवेल दो कैच ले लेते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। पहले टी20 में मैक्सवेल ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज
मैक्सवेल के पास एक और मौका
मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 छक्के लगाए हैं। अगर अगले 2 मैचों में वे पांच छक्के लगाने में कामयाब रहे, तो वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में मैक्सवेल सिर्फ 1 रन बना सके थे।
ग्लेन मैक्सवेल का टी20 करियर बेहतरीन रहा है, और वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सर्वाधिक खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के माध्यम से कभी भी वह मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं।36 साल के मैक्सवेल ने 122 मैचों की 112 पारियों में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2,755 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 145 रन है। इसके अलावा उन्होंने 47 विकेट भी लिए हैं।
ये भी पढ़ें: हंसी का डबल डोज, बारिश-पहाड़ और क्रिकेट, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर (3,277) ने बनाए हैं। दूसरे नंबर पर आरोन फिंच (3,120) हैं। मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, सर्वाधिक शतक और सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम है। इसमें जल्द सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा।
IANS इनपुट के साथ
Glenn maxwell has chance two big records in t20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














