FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड ने किया क्वालीफाई, स्लोवाकिया की उम्मीदें अभी भी जिंदा
FIFA World Cup qualification: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए जर्मनी और नीदरलैंड की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। दोनों टीमों ने अंतिम दिन क्वालीफाई किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जर्मनी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Germany and Netherlands qualify for World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में जगह पक्की कर चुका है, जिसने लिथुआनिया को 4-0 से हराते हुए ग्रुप जी में पहला स्थान हासिल किया।
स्लोवाकिया के खिलाफ जर्मनी के लेरॉय साने जीत के हीरो रहे। लेरॉय साने ने स्लोवाकिया के खिलाफ दो गोल दागते हुए जर्मनी को लगातार 19वें वर्ल्ड कप में जगह दिला दी है। निक वोल्टेमाडे ने इस मुकाबले का खाता खोला। 18वें मिनट उन्होंने हेडर से गोल दागा, जिसके बाद सर्ज ग्नब्री ने 29वें मिनट गोल करते हुए जर्मनी की बढ़त को दोगुना कर दिया।
हाफ टाइम तक जर्मनी 4-0 से थी आगे
यहां से फ्लोरियन विर्ट्ज ने लेरॉय साने को 5 मिनट में दो बार गोल करने का मौका दिया और हाफ टाइम से पहले मैच को सुरक्षित बना दिया। लेरॉय ने बखूबी इन मौकों को भुनाते हुए 36वें और 41वें मिनट में दो गोल करते हुए जर्मनी को 4-0 से बढ़त दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड
FIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
ब्रेक के बाद रिडल बाकू ने 67वें मिनट में गोल किया। मुकाबले के 79वें मिनट असन ओउएड्रागो ने साने के शानदार शॉट के बाद गोल दागकर टीम को 6-0 से आगे कर दिया। मुकाबला इसी स्कोर के साथ खत्म हुआ।
नीदरलैंड ने लिथुआनिया पर जीत दर्ज की
दूसरी ओर, ग्रुप-जी के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने लिथुआनिया पर 4-0 से जीत दर्ज करते हुए विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले के 16वें मिनट तिजानी रेइंडर्स ने दाहिने पैर से गोल करते हुए नीदरलैंड्स का खाता खोला।
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Qualifier में स्पेन ने जॉर्जिया को 4-0 से हराया, मिकल ओयार्जाबेल रहे जीत के हीरो
इसके बाद 58वें मिनट कोडी गाकपो ने पेनाल्टी स्पॉट से बढ़त दोगुनी कर दी। जावी सिमंस ने 60वें मिनट गोल दागा, जिसके 2 मिनट बाद डोनियल मालेन के गोल ने नीदरलैंड्स को 4-0 से आगे कर दिया।
हार के बाद स्लोवाकिया क्वालीफाई की रेस में बरकरार
इस हार के बावजूद, स्लोवाकिया 16 टीमों की यूईएफए प्ले-ऑफ प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए तालिका में दूसरे स्थान पर रहने के बाद विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
