-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yusuf Pathan Celebrates His 43 Birthday On 17th Nov 2025 Know His Story
वो खिलाड़ी जिसने छोटे से करियर में जीता दो वर्ल्ड कप, जानें भारतीय टीम में कैसे बनाई थी अपनी जगह
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Yusuf Pathan: भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज यूसुफ पठान आज 17 नवंबर 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानें उनकी कहानी।

यूसुफ पठान (फोटो-सोशल मीडिया)
Yusuf Pathan Birthday: भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और मौजूदा सांसद यूसुफ पठान आज 17 नवंबर 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूसुफ पठान का जन्म 17 नवंबर 1982 को गुजरात के वडोदरा में हुआ था। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी अलग पहचान बनाई थी। पठान ने अपने छोटे करियर में दो वर्ल्ड कप भी जीता। हालांकि, यूसुफ पठान के पिता नहीं चाहते थे कि पठान क्रिकेट खेले।
उनके पिता महमूद खान पठान मस्जिद में मुअज्जिन का काम करते थे और चाहते थे कि यूसुफ उच्च इस्लामिक शिक्षा प्राप्त करें, ताकि वह एक इस्लामिक स्कॉलर बन सकें। हालांकि, यूसुफ ने अपने पिता के सपने को नकारते हुए क्रिकेट को अपना करियर चुना। उनका सपना भारत के लिए खेलना था और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, जो अंततः उन्हें सफलता दिलाई।
2001-02 में किया था फर्स्ट क्लास में डेब्यू
यूसुफ ने 2001-2002 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय करियर आसान नहीं था। उनके छोटे भाई इरफान ने उनसे पहले भारतीय टीम में डेब्यू किया था। 2007 में देवधर ट्रॉफी में यूसुफ का शानदार प्रदर्शन देखा गया, जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप के लिए चुना गया। उनका डेब्यू मैच भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल में हुआ था। उसी साल उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में भी कदम रखा। हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कभी नहीं खेल सके।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
रेडियो जॉकी से बॉलीवुड तक का सफर, फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया चक्रवर्ती
यूसुफ पठान का करियर
यूसुफ पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर अपेक्षाकृत छोटा रहा। 2007 से 2012 तक उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले। वनडे में उन्होंने 810 रन बनाए, जिनमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे, और 33 विकेट भी लिए। वहीं, टी20 में उन्होंने 236 रन बनाये और 12 विकेट भी अपने नाम किए।
यूसुफ पठान का आईपीएल करियर
उनका घरेलू और आईपीएल करियर बहुत ही शानदार रहा। 2008 से 2019 के बीच उन्होंने आईपीएल में 174 मैचों में 3,204 रन बनाये, जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 142.97 था और उन्होंने 42 विकेट भी लिए। यूसुफ पठान ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल चैंपियन बनाया और उस फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी जीता।
यह भी पढ़ें: WTC Points Table: ईडन गार्डन्स की हार ने बढ़ाई मुश्किलें, खिसक कर इस पोजिशन पर पहुंची टीम इंडिया
2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर शतक लगाकर आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया, जो बाद में क्रिस गेल ने तोड़ा। इसके अलावा वह 2008, 2012 और 2014 में आईपीएल के खिताब विजेता टीम का हिस्सा रहे। यूसुफ ने आईपीएल में कुल 16 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब भी जीता।
घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज शतक
यूसुफ पठान ने 2010 में वडोदरा के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने 40 गेंदों में शतक लगाया था। बाद में यह रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह ने तोड़ा। उनके घरेलू क्रिकेट के आंकड़े भी बेहद शानदार रहे, जिसमें उन्होंने वडोदरा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 मैचों में 4,825 रन और 201 विकेट लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने 199 मैचों में 4,797 रन और 124 विकेट हासिल किए।
2021 में क्रिकेट को कहा अलविदा
यूसुफ ने 2021 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया और अब वह राजनीति में सक्रिय हैं। वे पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से सांसद हैं। अगर यूसुफ ने अपने पिता की बात मानी होती, तो शायद भारतीय क्रिकेट को एक बेहतरीन बल्लेबाज और खेल के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी का फायदा नहीं मिल पाता।
Yusuf pathan celebrates his 43 birthday on 17th nov 2025 know his story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














