पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की हुई मृत्यु, ये मौत या हत्या! जांच में लगी पुलिस
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला के ऊपर एक बहुत बड़ी दुखद घटना सामने आयी है, जिससे उबरना उनके लिए कठीन होगा। रविवार को इस पूर्व खिलाड़ी सलिल अंकोला की मां का देहांत हो गया। लेकिन ये मौत है या हत्या अब इस बात की पुलिस जांच कर रही है।
- Written By: प्रिया जैस
सलिल अंकोला (सौजन्य-सोशल मीडिया )
पुणे: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला के ऊपर एक बहुत बड़ी दुखद घटना सामने आयी है, जिससे उबरना उनके लिए कठीन होगा। रविवार को इस पूर्व खिलाड़ी सलिल अंकोला की मां का देहांत हो गया। इस बात की जानकारी सलिल अंकोला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
सलिल की मां की उम्र 77 वर्ष थी और वे पुणे में अपने फ्लैट में रहती थी। उनकी मौत की वजह तो अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन जिस तरह से उनका शव पाया गया इससे शक होता है कि ये हत्या भी हो सकती है। पुलिस की जांच के दौरान सलिल अंकोल की मां के गले पर वार के निशान है, इससे ये बता पाना मुश्किल है कि आखिर क्या हुआ था।
सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट
सलिल अंकोला ने अपने इंस्टग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है – अलविदा मां।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
सलिल अंकोला का अंतर्राष्ट्रीय सफर
56 साल के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा नहीं चला। टेस्ट और वनडे को मिलाकर उन्होंने केवल 21 मुकाबले खेले हैं। भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ भारत के लिए डेब्यू करने वाले पूर्व क्रिकेटर सलिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में अपना पहला मैच खेला था।
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: मैदान में हुआ दर्दनाक हादसा, बुरी तरह घायल हुई खिलाड़ी, देखें वीडियो
अगर आखिरी मैच की बात करें तो वो सलिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1997 में खेला था। सलिल अंकोला को ट्यूमर के कारण केवल 29 साल की उम्र में क्रिकेट करियर से अलविदा कहना पड़ा था।
एक्टिंग में भी किया ट्राय
सलिल अंकोला को एक्टिंग का भी शौक था। क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म कुरूक्षेत्र से किया। इसके अलावा रिवायत, चुरा लिया है तुमने जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की, लेकिन एक्टिंग में वे ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। इसलिए उन्होंने एक्टिंग से भी दूरी बना ली थी।
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World cup: मैदान में फुटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, अंपायर से भिड़ी कप्तान, देखें वीडियो
